दुनिया

पूर्वी कांगो में चर्च पर इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों का हमला, 21 लोगों की मौत

Congo Church Attack: इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों द्वारा पूर्वी कांगो में चर्च परिसर पर किए गए हमले में रविवार को कम से कम 21 लोग मारे गए। कोमांडा में नागरिक संस्था समन्वयक डियूडोने डुरानथाबो ने बताया कि हमें कम से कम तीन जले हुए शवों तथा कई मकानों के जल जाने की सूचना मिली है।

Image

पूर्वी कांगो में चर्च पर हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Congo Church Attack: इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों द्वारा पूर्वी कांगो में चर्च परिसर पर किए गए हमले में रविवार को कम से कम 21 लोग मारे गए। नागरिक संस्था के एक नेता ने यह जानकारी दी। यह हमला पूर्वी कांगो के कोमांडा में एक कैथोलिक चर्च परिसर में रात लगभग एक बजे एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) के सदस्यों द्वारा किया गया। हमले में कई मकानों और दुकानों को भी जला दिया गया।

कोमांडा में नागरिक संस्था समन्वयक, डियूडोने डुरानथाबो ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि 21 से अधिक लोगों को गोली मार दी गई और हमें कम से कम तीन जले हुए शवों तथा कई मकानों के जल जाने की सूचना मिली है। तलाश अभियान जारी है। कोमांडा में स्थित इतुरी प्रांत में कांगो सेना के एक प्रवक्ता ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article