दुनिया

जर्मनी में ड्राइवर ने भीड़ पर चढ़ाई गाड़ी, हमले में कई लोग घायल, ​अफगान शरणार्थी पर हमले का शक

जर्मनी के म्यूनिख में एक ड्राइवर ने भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी जिसमें कई लोग घायल हो गए। अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है...

Image

जर्मनी में ड्राइवर ने भीड़ पर चढ़ाई गाड़ी

Photo : AP

Driver Hits group of People in Munich: जर्मनी के म्यूनिख में एक ड्राइवर ने भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार को देखा जा सकता है। जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, अग्निशमन सेवा ने बताया कि कम से कम 28 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। मेयर डाइटर रीटर ने कहा कि वह इस घटना से बेहद दुखी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। घटना के समय सर्विस वर्कर्स यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि घायलों में प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं या नहीं।

अफगान शरणार्थी पर हमले का शक

वहीं, बवेरिया के गर्वनर ने कहा कि यह घटना एक हमला प्रतीत होती है। पुलिस ने कहा कि इस घटना में कम से कम 28 लोग घायल हो गए। उसने कहा कि संदेह है कि घटना को अंजाम 24 वर्षीय व्यक्ति ने दिया जो अफगान शरणार्थी है। अधिकारियों ने म्यूनिख शहर के निकट सुबह करीब 10:30 बजे घटी इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। पुलिस ने एक्स पर बताया कि इस घटना में चालक को मौके पर ही पकड़ा गया और अब कोई खतरा नहीं है। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार और जूतों समेत अन्य सामान बिखरा दिखाई पड़ा।

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से पहले हुई घटना

ये घटना ऐसे समय में हुई है, जब शुक्रवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के लिए पश्चिमी देशों के नेता यहां जुट रहे हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वांस और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी इसमें शामिल हो रहे हैं। डीडब्ल्यू न्यूज के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया है कि कार में दो लोग थे और उनमें से एक को पुलिस ने गोली मार दी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article