सऊदी सीमा पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला; नजरान में 4 साल के बच्चे समेत 11 नागरिक घायल, यमन में 30 सैनिकों की मौत

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी सीमांत क्षेत्र नज़रान और यमन के मारिब और हद्रामौत में भीषण हमले किए हैं। सऊदी सेना के अनुसार, हमले में 4 साल के बच्चे सहित 11 नागरिक घायल हुए हैं, जबकि यमन में 30 से अधिक सरकारी सैनिकों की मौत हो गई है।

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए सिलसिलेवार हमलों से सऊदी-यमन सीमा क्षेत्र और मध्य-पूर्वी यमन में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। सऊदी सैन्य गठबंधन के अनुसार, दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में हूती विद्रोहियों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलाबारी में 4 साल के एक मासूम बच्चे सहित 11 नागरिक घायल हो गए हैं। यह हमला यमन के मारिब और हद्रामौत प्रांतों में स्थित यमनी सरकारी सेना के सैन्य शिविरों पर किए गए उन जानलेवा हमलों के कुछ ही घंटों बाद हुआ, जिसमें कम से कम 30 सरकारी सैनिकों की मौत हो गई और 50 से अधिक अन्य घायल हो गए।

Houthi Attack Saudi Arabia

सऊदी पर हूतियों के हमले की फाइल फोटो

नजरान में गोलाबारी: 4 देश के नागरिक चपेट में आए

सऊदी सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल-मल्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी देते हुए बताया कि नज़रान क्षेत्र में हुए हमले में घायल होने वालों में 7 सऊदी नागरिक जिनमें एक महिला और दूसरी डिग्री तक झुलसा 4 साल का बच्चा शामिल है, 2 मिस्र के नागरिक, 1 यमनी नागरिक और 1 पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं।

End of Feed