New York: सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) के साहित्यिक एजेंट का कहना है कि पश्चिमी न्यूयॉर्क में अगस्त में एक साहित्यिक कार्यक्रम में मंच पर पहुंचे एक व्यक्ति के हमले से उबरने के बाद लेखक की एक आंख की रोशनी चली गई और वह अपने एक हाथ से अब कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। साहित्यिक एजेंट एंड्रयू वायली ने शनिवार को प्रकाशित एक लेख में स्पेनिश भाषा के समाचार पत्र ‘एल पेस’ को बताया कि हमले में रुश्दी की गर्दन पर तीन गंभीर घाव और उनके सीने तथा धड़ पर 15 घाव हुए। उनकी एक आंख की दृष्टि चली गई और एक हाथ अक्षम हो गया।
दुनिया
हमले के बाद गई सलमान रुश्दी के एक आंख की रोशनी, हाथ ने भी काम करना किया बंद
- Agency by: Agency
- Updated Oct 24, 2022, 12:05 PM IST
