Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग के बीच अब रूस ने बोस्निया को चेतावनी दी है। रूस ने कहा है कि अगर उसने नाटो में जाने का सोचा भी तो रूस तबाही मचा देगा। बोस्निया में रूसी राजदूत ने ये बातें कही हैं।
दरइसल बोस्निया लगातार नाटो के नजदीक जाने की कोशिश कर रहा है। उसकी सदस्यता की कोशिश रहा है। इसी को लेकर रूस पहले से ही सचेत दिख रहा है। रूस के राजदूत ने कहा कि बोस्निया किसी भी ग्रुप का मेंबर बनने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन वो अगर रूस के विरोधी गुट को ज्वाइन करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि यूक्रेन पर रूस ने जिन वजहों के कारण हमला किया है, उसमें से एक वजह नाटो भी था। यूक्रेन नाटो की सदस्यता के लिए लगातार कोशिश कर रहा था और कर रहा है भी। इसी वजह से रूस भड़क गया था।
