दुनिया

Russia Ukraine War: पुतिन ने ले लिया बदला! रूस के मिसाइल हमले में यूक्रेन के 600 से अधिक सैनिकों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 10, 2023, 03:00 AM IST

Russia Ukraine War: रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रविवार को हुआ मिसाइल अटैक एक जवाबी कार्रवाई थी। नए साल की रात को डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) में मेकयेवका शहर में रूसी सैनिकों पर यूक्रेन ने हमला किया था, जिसमें रूस के सैनिक मारे गए थे, ये उसी का बदला था।

Image

रूस ने 600 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे (फोटो- एपी)

Russia Ukraine War: कुछ दिनों पहले हुए यूक्रेन के हमले में दर्जनों रूसी सैनिक मारे गए थे, जिसका अब पुतनि ने बदला ले लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि डोनबास में यूक्रेन के कब्जे वाले क्रामाटोरस्क शहर में एक रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के 600 से अधिक सैनिक मारे गए हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रविवार को हुआ मिसाइल अटैक एक जवाबी कार्रवाई थी। नए साल की रात को डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) में मेकयेवका शहर में रूसी सैनिकों पर यूक्रेन ने हमला किया था, जिसमें रूस के सैनिक मारे गए थे, ये उसी का बदला था।

पिछले 24 घंटों में, रूसी सेना ने डीपीआर में क्रामटोरस्क में यूक्रेनी सैनिकों के स्थान को पहचान करने और उसकी पुष्टि करने में कामयाबी हासिल की है। इस डेटा से पता चला कि शहर में एक हॉस्टल में 700 से अधिक कीव सैनिकों पनाह ले रखे थे। यहीं पर मिसाइल दागा गया था। मंत्रालय ने कहा- "यूक्रेनी सेना की इकाइयों के इन अस्थायी आवास क्षेत्रों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले के परिणामस्वरूप, 600 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं।"

बता दें कि 1 जनवरी को यूक्रेनी सेना ने मेकयेवका शहर में रूसी सैनिकों वाले एक अस्थायी आवास क्षेत्र को निशाना बनाया था। अमेरिका द्वारा आपूर्ति किए गए मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर से छह मिसाइलों को दागा गया था। उनमें से दो को रूसी वायु रक्षा द्वारा नष्ट कर दिया गया था, लेकिन चार हमला करने में सफल रहे थे। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस हमले से 89 रूसी सैनिक मारे गए थे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!