'शाहिद' और 'डिकॉय' ने यूक्रेनी एयरस्पेस पर मचाई दहशत, रूस का दावा- हवाई ठिकानों पर सटीक हमला

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की वायुसेना ने बुधवार को दावा किया कि रूस ने मंगलवार की रात यूक्रेन पर 728 ‘शाहिद’ और ‘डिकॉय’ ड्रोन से हमला किया और 13 मिसाइलें दागीं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस यूक्रेन के पश्चिमी हिस्सों पर बीती रात हुए हमलों के जरिये अपनी बात मनवाना चाहता है, जबकि अमेरिका के नेतृत्व में शांति प्रयास कमजोर पड़ रहे हैं।

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की वायुसेना ने बुधवार को दावा किया कि रूस ने मंगलवार की रात यूक्रेन पर 728 ‘शाहिद’ और ‘डिकॉय’ ड्रोन से हमला किया और 13 मिसाइलें दागीं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उत्तर पश्चिमी यूक्रेन में पोलैंड और बेलारूस सीमा के पास स्थित शहर लुत्स्क सबसे अधिक प्रभावित है, जबकि 10 अन्य क्षेत्रों में भी हमला किया गया है।

Russia Ukraine Drone Attack

रूस ने यूक्रेन पर फिर दागे ड्रोन

लुत्स्क में यूक्रेनी सेना के हवाई अड्डे हैं। मालवाहक विमान और लड़ाकू विमान नियमित रूप से शहर से उड़ान भरते रहते हैं। यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्र युद्ध में रसद की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, क्योंकि वहां के हवाई अड्डों और डिपो पर महत्वपूर्ण विदेशी सैन्य सहायता की आपूर्ति होती है, जिसे बाद में देश के अन्य भागों में भेजा जाता है।

End of Feed