दुनिया

पोलैंड पर हमले का बदला लेगा NATO! रूसी ड्रोन अटैक पर तिलमिलाए ट्रंप ने क्या कह दिया?

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड में कई ड्रोन गिराए गए, जिनसे घरों को नुकसान पहुँचा। पोलैंड ने इन्हें रूसी ड्रोन बताया, जबकि रूस ने आरोप नकारते हुए कहा कि उसके हमले केवल यूक्रेन पर थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के कदम पर सवाल उठाए। यह पहली बार है जब युद्ध के दौरान किसी नाटो देश को सीधा निशाना बनाया गया। पोलैंड के राष्ट्रपति करोल नवरोकी ने पहले ही रूस से हमले की आशंका जताई थी।

Image

पोलैंड पर हुए ड्रोन हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जताई चिंता।(फोटो सोर्स: AP)

Photo : AP

Russia Drone Attacks On Poland: यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड के आकाश में कई ड्रोन दिखे, जिसे लड़ाकू विमानों ने मार गिराया। ड्रोन के मलबे से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पोलैंड का आरोप है कि यह ड्रोन रूस के थे।

हालांकि, रूस ने पोलैंड के दावे को खारिज कर दिया है। इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक संक्षिप्त पोस्ट में लिखा, "लो, शुरू हो गया! रूस ड्रोन के जरिए पोलैंड के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन क्यों कर रहा है?"

<iframe src="https://truthsocial.com/@realDonaldTrump/115180631135047280/embed" class="truthsocial-embed" style="max-width: 100%; border: 0" width="600" allowfullscreen="allowfullscreen"></iframe><script src="https://truthsocial.com/embed.js" async="async"></script>

युद्ध के बीच पहली बार NATO देश बना निशाना

पोलैंड के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अधिकारियों ने बताया कि नाटो के लड़ाकू विमानों ने पोलिश, डच, इतालवी, जर्मन और बहुराष्ट्रीय सेनाओं के साथ मिलकर किए गए इस अभियान में विमान को रोककर मार गिराया। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान पहली बार किसी नाटो देश को निशाना बनाया गया है।

poland

रूसी ड्रोन ने पोलैंड पर किया हमला।(फोटो सोर्स: AP)

रूस ने दी सफाई

रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसके रात भर के हमले यूक्रेन के सैन्य-औद्योगिक परिसर को निशाना बनाकर किए गए थे और पोलिश क्षेत्र पर कोई नियोजित लक्ष्य नहीं थे। रूस के रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है, "हम इस मुद्दे पर पोलिश रक्षा मंत्रालय के साथ परामर्श करने के लिए तैयार हैं।"

पोलैंड ने क्या जताई चिंता?

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पोलैंड के राष्ट्रपति करोल नवरोकी ने चेतावनी दी थी कि रूस हमारे देश पर हमला करने की कोशिश कर सकता है। उन्होंने आगे कहा था, "हमें व्लादिमीर पुतिन के अच्छे इरादों पर भरोसा नहीं है।" एएफपी के अनुसार, यह टिप्पणी फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ हेलसिंकी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई थी।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article