दुनिया

ऑस्ट्रेलिया में PM मोदी की धूम, भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से लगाए मोदी-मोदी नारे, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों का लिया आनंद

पीएम मोदी बुधवार को अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। इस यात्रा के दौरान वे अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीज के साथ बातचीत करेंगे।

Image

ऑस्ट्रेलिया में PM मोदी का गर्मजोशी से स्वागत

प्रधानमंत्रीमोदी इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गए हैं। वह तीन देशों के दौरे पर हैं। इसके बाद वह न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी मेलबर्न पहुंच चुके हैं। इस दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ बाइलेटरल मीटिंग करेंगे।और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे।

'ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गया हूं। यह दौरा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करेगा,' मोदी ने वहां पहुंचने के तुरंत बाद X पर एक पोस्ट में कहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। मोदी ने आगे कहा, 'मुझे भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करने का भी मौका मिलेगा, जो हमारी साझेदारी का एक अहम हिस्सा हैं।' मेलबर्न में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'प्रधानमंत्री मेलबर्न पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से और खास स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज साथ तीसरे सालाना शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे और आपसी हित के सभी क्षेत्रों में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे।'

'यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी'

नई दिल्ली से रवाना होने से पहले दिए बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि उनकी यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा था, 'प्रधानमंत्री अल्बानीज के साथ बातचीत में, मैं रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, शिक्षा और आवाजाही तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में हमारे रिश्तों को आगे बढ़ाऊंगा।'

इससे पहले पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांतो से बातचीत की, जिसके बाद दोनों पक्षों ने जरूरी मिनरल्स, मैरीटाइम सिक्योरिटी और दूसरे खास सेक्टर्स में सहयोग बढ़ाने के लिए 14 एग्रीमेंट्स पर साइन किए। PM मोदी को प्रेसिडेंट प्रबोवो ने एयरपोर्ट पर विदा किया। इंडोनेशिया में, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ योग्याकार्ता में भव्य प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा भी किया और UNESCO की इस विश्व धरोहर स्थल के लिए एक संयुक्त संरक्षण परियोजना का उद्घाटन किया।

वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी की तीन दिन की यात्रा के बाद जब 'इंडिया वन' ने इंडोनेशियाई हवाई क्षेत्र से उड़ान भरी, तो इंडोनेशियाई वायु सेना के पांच लड़ाकू विमानों ने उसे एस्कॉर्ट किया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article