'रिफॉर्म्स, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म...इस मंत्र को लेकर हम चल रहे हैं' भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि इंडोनेशिया हो या भारत हम दोनों ही देश विकास के लिए अधीर हैं। हमारे पास न रूकने का मौका है, न थमने का।

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 'इंडोनेशिया हो या भारत... हम दोनों ही देश विकास के लिए अधीर हैं। हमारे पास न रूकने का मौका है, न थमने का।आज भारत की अर्थव्यवस्था... दुनिया की growth को drive करने में बड़ी भूमिका निभा रही है।जब दुनिया पर कोरोना का इतना बड़ा संकट आया, तो भी भारत की अर्थव्यवस्था ठप्प नहीं पड़ी।जब वेस्ट एशिया का इतना बड़ा संकट चल रहा था, तब भी भारत की अर्थव्यवस्था थमी नहीं।'

pm modi in indonesia

इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

'यहां भारत का गाना 'कुछ कुछ होता है...बहुत ही लोकप्रिय'

पीएम मोदी ने कहा- 'यहां मैं जहां-जहां गया, जिस किसी से मिला, हर चेहरे पर भारत के प्रति प्रेम, सम्मान और आत्मीयता साफ दिखाई दी। मैंने देखा कि यहां भारत का गाना 'कुछ कुछ होता है...' बहुत ही लोकप्रिय है। आज मैंने प्रेसिडेंट प्रबोवो से इस पर कहा कि जब भारत-इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं तो कुछ कुछ से भी आगे बढ़कर बहुत कुछ होता है। आज मुझे सुबह ही इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने का भी सौभाग्य मिला। इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान... ये 140 करोड़ भारतीयों का यश है। ये पुरस्कार इंडोनेशिया और भारत की घनिष्ठ मित्रता का एक और प्रतीक है।'

End of Feed