रूस के हमले से क्षतिग्रस्त यूक्रेन का रडार सिस्टम। रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन पर हवाई और मिसाइल हमलों की शुरूआत की। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूसी सैनिकों ने देश में घुसने का प्रयास किया। पुतिन ने कहा कि उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है, बल्कि क्षेत्र को सैन्य प्रभाव से मुक्त बनाना एवं अपराध करने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा करना है।
यूक्रेन के खार्किव में गुरुवार, 24 फरवरी, 2022 को रूसी हमले के बाद लोग सड़क पर सैन्य उपकरणों के टुकड़ों के बगल में खड़े हैं। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर अपने प्रत्याशित हमले की शुरुआत की है। कीव, खार्किव और ओडेसा में सुबह होने से पहले बड़े विस्फोटों की आवाज सुनी गई। विश्व के नेताओं ने रूसी आक्रमण की निंदा की जिससे बड़े पैमाने पर लोग हताहत हो सकते हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने यूक्रेन में ‘‘विशेष सैन्य अभियान’’ शुरू करने का निर्णय उसका असैन्यीकरण करने और नाजियों से मुक्त कराने के मकसद से लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कदम का लक्ष्य रूसी नागरिकों सहित शांतिप्रिय लोगों के खिलाफ अनगिनत अपराध करने वालों को न्याय के दायरे में भी लाना है।
यूक्रेन के खार्किव में गुरुवार को रूसी हमले के बाद सैन्य उपकरणों के टुकड़े सड़क पर पड़े हैं। रूसी राष्ट्रपति ने टेलीविजन पर अपने विशेष संबोधन में कहा,‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ डोनबास ने मदद की गुहार लगाते हुए रूस से संपर्क किया, मैंने विशेष सैन्य अभियान चलाने का निर्णय किया है।’
कीव, यूक्रेन,में रूसी हमल के बाद श्रमिकों ने ट्रक पर एक रॉकेट लोड किया। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर अपने प्रत्याशित हमले की आज ही शुरुआत की है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यूक्रेन की वायु सेना और हवाई रक्षा तथा सैन्य बुनियादी ढांचे को बेअसर करने के लिए हथियारों का इस्तेमाल किया है।
हमले के बाद यूक्रेन के लोग भागते हुए नजर आए। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लोदीमिर जेलेनस्की ने विश्व के अन्य नेताओं से देश को रक्षा सहयोग मुहैया कराने और उसके हवाई क्षेत्र को रूस से बचाने में मदद करने की अपील की है।