दुनिया

Petrol Price: यहां मिल रहा है 272 रुपये लीटर पेट्रोल, डीजल की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 1, 2023, 06:35 PM IST

Petrol Price: किस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि गैसोलीन या पेट्रोल की कीमतें 19.95 पाकिस्तानी रुपये बढ़कर 272.95 पाकिस्तानी रुपये ($0.952) प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 19.90 रुपये बढ़कर 273.40 रुपये प्रति लीटर की गई हैं।

Image

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत आसमान पर (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

Petrol Price: भारत के पड़ोसी राज्य पाकिस्तान में तेल की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई रुपयों की और वृद्धि की गई है।पाकिस्तान ने राजस्व बढ़ाने के लिए मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि की घोषणा की।

कितनी बढ़ी पेट्रोल की कीमतें

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि गैसोलीन या पेट्रोल की कीमतें 19.95 पाकिस्तानी रुपये बढ़कर 272.95 पाकिस्तानी रुपये ($0.952) प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 19.90 रुपये बढ़कर 273.40 रुपये प्रति लीटर की गई हैं। दोनों ईंधनों की कीमतों में 7.8% की वृद्धि हुई है। डार ने कहा कि पिछले 15 दिनों में वैश्विक बाजारों में ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं और उनकी सरकार ने बढ़ोतरी को कम करने की कोशिश की है।

राष्ट्र हित में फैसला

उन्होंने कहा कि देश कठिन राजकोषीय अनुशासन उपायों पर आठ महीने की बातचीत के बाद 30 जून को अंतिम रूप दिए गए आईएमएफ के स्टैंडबाय समझौते से पीछे हटने की स्थिति में नहीं है। यानि कि राष्ट्र हित में यह फैसला लिया गया है।

पाकिस्तान की हालत खराब

पाकिस्तान इस समय आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। जरूरी वस्तुओं की कीमत आसमान पर है और लोगों को रोटी तक नसीब नहीं हो रही है। कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वहां के लोग रोटी के लिए मारा-मारी करते दिखे हैं, जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी। हाल ये है कि देश चालने के लिए पाकिस्तानी सरकार को भीख मांगने की नौबत आ गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article