दुनिया

India-Pakistan: हिना रब्बानी खार को भारत से चाहिए ऐसे रिश्ते लेकिन PM Modi से क्यों लगता है डर?-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 15, 2023, 05:23 PM IST

Indo-Pak Relation: पाकिस्तान की विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी ने कहा है कि 'पीएम मोदी की वजह से पाक का सपना नहीं हो पाएगा पूरा', जानें हिना रब्बानी ऐसा क्यों बोलीं।

Image

पाकिस्तान की विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी

Indo-Pak Business Relation: पाकिस्तान (Pakistan) की पाकिस्तान की विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी (Hina Rabbani Khar) ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पीएम मोदी (PM Modi) के कारण नहीं सुलझ रहे, हिना रब्बानी ने कहा है कि भारत में हिंदू राष्ट्रवादियों की सरकार है, गौर हो कि भारत ने पुलवामा हमले के बाद से पाकिस्तान के साथ हर तरह के संबंध खत्म कर दिए हैं और विशेष तौर पर भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार (Business With Pakistan) बंद कर दिया है, बताते हैं कि इसी मुद्दे को लेकर हिना रब्बानी खार ने बात की है।

पाकिस्तान की विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार ने अमेरिकी वेबसाइट को एक इंटरव्यू देते हुए कहा कि हम भारत के साथ बिजनेस को दोबारा से शुरू करने का स्वागत करेंगे, फिलहाल PM मोदी के रहते ऐसा हो पाना मुश्किल है।

हिना रब्बानी खार ने भारत के साथ संबंधों को बहाल करने पर बात करते हुए कहा कि हमारे और भारत के बीच बिजनेस ही एक रास्ता है, जिसे संबंध सुधर सकते है. हालांकि, हिना रब्बानी ने भारत पर हमला करते हुए कहा कि वहां एक हिंदू राष्ट्रवादी प्रशासन है, जो भारत में हिंदू और मुसलमानों के बीच बंटवारा करने पर यकीन रखती है गौर हो कि विदेश मंत्री बिलावल भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article