250 रुपये लीटर पेट्रोल तो 263 रुपये डीजल...आसमान पर पहुंची इस देश में तेल की कीमतें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 29, 2023, 04:23 PM IST

Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान इस समय भारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। महंगाई चरम सीमा को भी पार कर गई है। अब सरकार ने पेट्रोल पर सीधे 35 रुपया बढ़ा दिया है। पाकिस्तान भी अब श्रीलंका की राह पर जाता हुआ दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि यह देश कभी भी दिवालिया घोषित हो सकता है।

Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 35 रुपये का इजाफा कर दिया है। सरकार ने इसके पीछे जो तर्क दिया है वो काफी हास्यास्पद है। सरकार का कहना है कि ये कदम अफवाह को खत्म करने के लिए उठाया गया है।

अफवाहों का बाजार गर्म

पाकिस्तानी सरकार का दावा है कि पाकिस्तान में ये अफवाह तेजी से फैल चुका था कि सरकार तेल की कीमतों को 50 रुपये तक बढ़ा सकती है। जिसके बाद से तेल की किल्लत होने लगी, लोग इसकी जमाखोरी करने लगे। इस पर रोक लगाने और अफवाह को खत्म करने के लिए सरकार ने तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

End of Feed