दुनिया

'बदहाल' PAK में फिर जाफर एक्सप्रेस और बोलन मेल को निशाना बनाने की कोशिश, रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध आतंकवादियों ने जाफर एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों पर हमला करने की कोशिश में बम विस्फोट किए, जिसके कारण पटरियों को नुकसान पहुंचा और रेल सेवाएं बाधित हुईं। क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शाहिद नवाज ने बताया कि दोनों ही घटनाओं में, जाफर एक्सप्रेस और बोलन मेल यात्री ट्रेनें निशाने पर थीं।

Image

पाकिस्तान में ट्रेन को बनाया गया निशाना (फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध आतंकवादियों ने जाफर एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों पर हमला करने की कोशिश में बम विस्फोट किए, जिसके कारण पटरियों को नुकसान पहुंचा और रेल सेवाएं बाधित हुईं। क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शाहिद नवाज ने बताया कि शुक्रवार को एक बम विस्फोट में मुश्काफ में रेलवे ट्रैक का लगभग तीन फुट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दश्त क्षेत्र में हुए एक अन्य विस्फोट से और अधिक नुकसान हुआ।

रेल सेवाएं बाधित

एसएसपी ने कहा कि दोनों ही घटनाओं में, जाफर एक्सप्रेस और बोलन मेल यात्री ट्रेनें निशाने पर थीं। विस्फोटों के कारण मुख्य रेलवे लाइन पर पटरियों को नुकसान पहुंचने से रेल सेवाएं बाधित हो गईं। नवाज ने कहा कि शनिवार से क्वेटा से पाकिस्तान के अन्य प्रांतों के लिए यात्री ट्रेनों के कार्यक्रम की पुष्टि से पहले सुरक्षा मंजूरी प्राप्त की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है, और क्वेटा से बाहर जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों के लिए विशेष सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। ’’

सुरक्षा शिविर पर हमला नाकाम

इससे पहले, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सुरक्षा शिविर पर हुए आत्मघाती हमले को नाकाम कर दिया गया था और सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया था। अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीरान शाह की दत्ता खेल तहसील में बोया किला स्थित शिविर में हुई घटना में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। उस वक्त पुलिस ने बताया था कि आतंकवादियों में से एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को सुरक्षा शिविर में घुसा दिया और विस्फोट कर दिया, जिससे अन्य चार हमलावरों को परिसर में प्रवेश करने और गोलीबारी शुरू करने का मौका मिल गया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी पांच हमलावरों को मार गिराया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article