दुनिया

US Iran War: क्या अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान? आसिम मुनीर ने की ट्रंप से बात; जानें व्हाइट हाउस ने क्या कहा

US Iran War: अमेरिका-ईरान जंग के बीच पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प से बात की। इसी बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बातचीत की । पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान से कहा है कि वो इस्लामाबाद में आकर बातचीत करें।

Image

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने ट्रंप से की बात।

US Iran War: क्या जल्द ही अमेरिका-ईरान युद्ध पर विराम लगने वाला है। ऐसे सवाल इसलिए पूछे जा रहे हैं क्योंकि एक तरफ जहां ट्रंप ने कहा कि ईरान से उनकी अच्छी बातचीत जारी है। वहीं, दूसरी तरफ दावा किया जा रहा है कि कई देश इस युद्ध पर विराम लगाने के लिए अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थ के तौर पर सामने आए हैं। इन देशों में एक अहम देश पाकिस्तान है।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर डोनाल्ड ट्रंप से बात की। इसी बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बातचीत की । पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान से कहा है कि वो इस्लामाबाद में आकर बातचीत कर सकते हैं।

ट्रंप ने किया था ईरान से बातचीत का दावा

हाल ही में ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत की जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द ट्रूथ पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि "शत्रुता समाप्त करने" के लिए ईरान के साथ सार्थक बातचीत की, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि अमेरिका पांच दिनों के लिए ऊर्जा स्थलों पर अपने हमलों को रोक देगा , जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान को दिए गए उनके 48 घंटे के अल्टीमेटम को और आगे बढ़ाया जा सके।

हालांकि, ईरान ने ट्रंप प्रशासन के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत या चर्चा करने से इनकार किया है और अमेरिकी राष्ट्रपति पर ईरानी चेतावनियों के कारण "पीछे हटने" और "बाजारों में हेरफेर करने" का आरोप लगाया है। बताते चलें कि ईरान और पाकिस्तान, दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच अच्छे संबंध हैं। पाकिस्तान के साथ-साथ तुर्किए और मिस्र भी मध्यस्थता के प्रयास कर रहे हैं।

पाकिस्तान की मध्यस्थता पर व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

हालांकि, व्हाइट हाउस से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या वाकई इस युद्ध के बीच पाकस्तान मध्यस्थता की भूमिका निभाने जा रहा है। इस सवाल पर अधिकारियों ने कहा कहा कि वह इस बारे में कुछ भी खुलासा नहीं करेगा।

पाकिस्तान के विदेश मामलों के मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खाड़ी क्षेत्र में जारी खतरनाक शत्रुता के बीच तत्काल "तनाव कम करने और संवाद और कूटनीति की ओर लौटने" का आह्वान किया है। शरीफ ने इस बात पर भी जोर दिया कि क्षेत्र के सभी पड़ोसी देशों को संघर्ष को समाप्त करने के लिए संवाद करना चाहिए और अपने मतभेदों को सुलझाना चाहिए।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!