दुनिया

Pakistan फिर शर्मसार! देखिए, जब Russia के मंत्री ने दागा यह सवाल तो क्या बोलीं Hina Rabbani Khar

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 18, 2023, 12:07 AM IST

Hina Rabbani Khar Viral Video: दरअसल, जिस वक्त यह सवाल रूस के विदेश मंत्री ने दागा था उस समय खार दूसरे छोर पर एक अन्य व्यक्ति के साथ बैठी थीं।

Hina Rabbani Khar Viral Video: दुनिया के सामने हाथ फैला कर्ज मांगने से लेकर आतंकवाद, आर्थिक संकट, महंगाई और सियासी सिस्टम को लेकर अक्सर समूची दुनिया के सामने फजीहत का सामना करने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। भारत का पड़ोसी मुल्क इस बार रूस के सामने तब पानी-पानी हो गया, जब वहां के विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी उप-विदेश मंत्री से यह सवाल पूछ दिया कि उनकी टीम कहां है?

यह पूरा मामला 13 अप्रैल 2023 का है। उज्बेकिस्तान के समरकंद में अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों की चौथी बैठक के मौके पर रूस और पाकिस्तान की मीटिंग हुई थी। पाकिस्तान की मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर फॉरेन अफेयर्स (उप-विदेश मंत्री) हिना रब्बानी खार बिना टीम के अपने समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ बैठक करने चले गईं। दोनों का जब टेबल पर आमना-सामना हुआ तो रूस की ओर से पूछ दिया गया- आपकी बाकी टीम कहां है?

दरअसल, जिस वक्त यह सवाल रूस के विदेश मंत्री ने दागा था उस समय खार दूसरे छोर पर एक अन्य व्यक्ति के साथ बैठी थीं। प्रश्न के बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "हमारे पास छोटी टीम है। बाकी लोग बाद में आएंगे। हम एक छोटी सी टीम के साथ सफर कर रहे हैं, जबकि यहां भी हमारा छोटा सा दूतावास है।" इतना ही नहीं, वह इसके बाद यह भी बोलीं- हम रूस की तरह बड़ी पावर नहीं है। हम दोस्त हैं और दोस्त आकार के बारे में फिक्र नहीं करते हैं। हम विनम्र बने रहते हैं।

'UAE से PAK पाया एक अरब डॉलर का वित्तपोषण'

वैसे, इस बैठक के एक रोज बाद वित्तीय संकट से घिरे पाकिस्तान को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने एक अरब डॉलर के वित्तपोषण को मंजूरी दे दी। यह जानकारी पाक के वित्त मंत्री इसहाक डार ने शुक्रवार को देते हुए बताया, वित्त मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, "यूएई के अधिकारियों ने आईएमएफ को बता दिया है कि वे पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का द्विपक्षीय सहयोग देने जा रहा है।"

ऐसे में पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से राहत पैकेज का किस्त मिलने की संभावना बढ़ गई है। पाकिस्तान को आईएमएफ से 1.1 अरब डॉलर की आर्थिक मदद मिलने का इंतजार है। यह किस्त वर्ष 2019 में मुद्राकोष की तरफ से पाकिस्तान के लिए स्वीकृत 6.5 अरब डॉलर के राहत पैकेज का हिस्सा है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article