दुनिया

पाक विदेश मंत्री इसहाक डार जाएंगे चीन, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री भी रहेंगे मौजूद, अब क्या खिचड़ी पका रहा ड्रैगन?

डार चीन के विदेश मंत्री वांग और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मुत्तकी के साथ त्रिपक्षीय बैठक में भी भाग लेंगे। बता दें कि हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुत्तकी से बात की थी जिसने पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया है।

Image

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार

Photo : AP

Ishaq Dar to visit China: ऑपरेशन सिंदूर में तगड़ी चोट खाए पाकिस्तान को अब चीन का ही सहारा है। भारत की कार्रवाई के बाद बड़ा सैन्य नुकसान झेलने के बाद पाकिस्तान अब चीन के साथ मिलकर नई खिचड़ी पका रहा है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार सोमवार को चीन की यात्रा करेंगे, जहां उनके चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की उम्मीद है। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी भी डार और वांग के साथ त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए 20 मई को चीन पहुंचेंगे।

पाकिस्तान-भारत संघर्ष के मद्देनजर चर्चा

खबर में कहा गया है, तीनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने, सुरक्षा सहयोग बढ़ाने और हाल में पाकिस्तान-भारत संघर्ष के मद्देनजर क्षेत्र में उभरती स्थिति पर चर्चा होने की उम्मीद है। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि डार चीन के विदेश मंत्री वांग के निमंत्रण पर 19 से 21 मई तक चीन की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

चीन और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों से चर्चा

बयान में कहा गया है कि डार विदेश मंत्री वांग यी के साथ, दक्षिण एशिया में उभरते क्षेत्रीय हालात और शांति एवं स्थिरता पर इसके प्रभावों को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे। डार चीन के विदेश मंत्री वांग और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मुत्तकी के साथ त्रिपक्षीय बैठक में भी भाग लेंगे। बता दें कि हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुत्तकी से बात की थी जिसने पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया है।

बीजिंग में डार अपने चीनी और अफगान समकक्षों के साथ त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है, तीनों देशों के विदेश मंत्रियों से क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने, सुरक्षा सहयोग बढ़ाने और क्षेत्र में उभरती स्थिति, खासकर हाल ही में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के मद्देनजर चर्चा करने की उम्मीद है।

भारत ने तोड़ी पाकिस्तानी सेना की कमर

10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को समाप्त करने के लिए समझौता होने के बाद यह डार की पहली विदेश यात्रा होगी। चार दिनों तक सीमा पार ड्रोन और मिसाइल हमलों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 7 मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत सटीक हमले किए थे , जिसमें पाकिस्तान को भारी सैन्य नुकसान भी हुआ था। भारतीय कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया था जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य बेस को नेस्तनाबूत कर दिया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article