कुदरत की मार झेल रहा नेपाल, चंद सेकंड में गंडकी नदी में समा गया विशालकाय पहाड़; डरावना VIDEO आया सामने

Nepal Landslide: नेपाल से भूस्खलन का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें विशाल पहाड़ कुछ ही सेकंड में काली गंडकी नदी में समा गया।

Nepal Landslide: नेपाल लगातार कुदरत की मार झेल रहा है। एक माह पहले तिब्बत की ओर से अचानक आई बाढ़ ने हजारों परिवारों को गमजदा कर दिया और अब एक बार फिर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से पड़ोसी देश पीड़ित है। 26 अगस्त को बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के चलते अबतक 23 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता भी बताए जा रहे हैं।

Nepal Landslide

नेपाल भूस्खलन का डरावना वीडियो आया सामने

कुदरत की मार से उबर नहीं पा रहा नेपाल

कुदरत की इस तबाही का डरा देने वाला एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक विशालकाय पहाड़ चंद सेकंड में ही काली गंडकी नदी में समा गया। इस भूस्खलन के चलते घरों, पुलों, सड़कों और बिजली के बुनियादों ढांचों को नुकसान पहुंचा है। नेपाल पिछले महीने आई विनाशकारी आकस्मिक बाढ़ से अभी उबर भी नहीं पाया है।

End of Feed