Clash Video in Maldives Parliament: मालदीव की संसद (Maldives Parliament) में मारपीट और शोर शराबा सामने आया है बताते हैं कि मालदीव की संसद में रविवार को मुइज्जू मंत्रिमंडल के लिए वोटिंग होनी थी। लेकिन विपक्षी दल एमडीपी ने साफ कह दिया कि वह चार मंत्रियों की मंजूरी रोक देगी और इस बात के विरोध में मालदीव में सत्ताधारी दल विरोध में उतर गया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक संसद में वोटिंग से पहले पीपुल्स नेशनल कांग्रेस और प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव के सरकार समर्थक सांसद, पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के नेतृत्व वाली मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के विरोध में उतर आए जिससे हंगामा बढ़ता चला गया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सत्ताधारी गठबंधन पीपीएम-पीएनसी के सांसद सदन में विरोध कर रहे हैं वह नहीं चाहते कि वोटिंग हो, क्योंकि सदन में वह अल्पसंख्यक हैं।
न्यूज चैनल अधाधू ने घटना का वीडियो जारी किया
इस बीच न्यूज चैनल अधाधू ने घटना का वीडियो जारी किया है, जिसमें एमडीपी सांसद ईसा और पीएनसी सांसद अब्दुल्ला शहीम अब्दुल हकीम को मारपीट करते देखा जा सकता है। घटना में घायल हुए सांसद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है गौर हो कि मालदीव में जनता सीधे राष्ट्रपति को चुनती है, 50 फीसदी से ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति चुना जाता है।
