दुनिया

Maldives Website: मालदीव के राष्ट्रपति और विदेश मंत्रालय की वेबसाइटें देर रात हुईं ठप, वजह तलाश रहीं एजेंसियां

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 7, 2024, 07:02 AM IST

Maldives government websites down: मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय, विदेश मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट शनिवार रात घंटों तक उपलब्ध नहीं थी।

Image

मालदीव के राष्ट्रपति, विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइटें बंद हो गईं

Maldives News: मालदीव के राष्ट्रपति (MaldivesPresident’s Office website), विदेश मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइटें (Maldives government websites ) शनिवार रात बंद हो गईं, इसके पीछे 'अप्रत्याशित तकनीकी व्यवधान' बताया जा रहा है, हालांकि राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट बहाल कर दी गई थी, मगर अभी भी विदेश मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइटें पहुंच से बाहर थीं।

शीर्ष सरकारी वेबसाइटों के काम न करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मालदीव के राष्ट्रपति की वेबसाइट शनिवार रात अप्राप्य हो गई। वेबसाइट क्रैश होने पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। मालदीव के विदेश मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइटें बंद हैं और पहुंच से बाहर हैं।

मालदीव के राष्ट्रपति के कार्यालय ने आधिकारिक वेबसाइटों में अप्रत्याशित व्यवधान को स्वीकार करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है।

शीर्ष सरकारी वेबसाइटों के काम न करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, इसके अलावा, मालदीव पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइट भी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article