दुनिया

ट्रंप के भड़कने के बाद मान गया इजराइल, बोले नेतन्याहू- ईरान के खिलाफ भीषण हमले को टाला

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत करने के बाद ईरान के खिलाफ भीषण हमले को टाल दिया है।

Image

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

Photo : AP

इजराइल ने ईरान पर करने वाले उस हमले को रोक दिया है, जिसकी जानकारी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए थे। ट्रंप ने इजराइल को हमले को रोकने के लिए सार्वजनिक तौर पर कहा था। जिसके बाद अब इजराइल ने घोषणा की है कि उसने ईरान पर होने वाले भीषण हमले को टाल दिया है।

ईरान पर हमले को इजराइल ने रोका

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत करने के बाद ईरान के खिलाफ भीषण हमले को टाल दिया है। नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि इजराइल ने मंगलवार तड़के ईरानी मिसाइल हमले के जवाब में एक ईरानी रडार को निशाना बनाया। उसने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ राष्ट्रपति ट्रंप की बातचीत के बाद, इजराइल ने अतिरिक्त हमले नहीं किए।’’

अमेरिका ने क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजराइल अपने लड़ाकू विमानों को वापस बुलाने जा रहा है और ईरान पर हमला करना बंद कर देगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को उनका युद्धविराम कुछ समय स्थगित रहने के बाद “प्रभावी” हो गया। ट्रंप ने दोनों पक्षों पर युद्ध विराम का पालन करने का दबाव डालते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “इजरायल ईरान पर हमला नहीं करने जा रहा है। सभी विमान वापस लौट जाएंगे। किसी को भी नुकसान नहीं होगा, युद्ध विराम प्रभावी है!”

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article