दुनिया

भारत का एक और दुश्मन सोया मौत की नींद, 26/11 हमले के मास्टरमाइंड की पाकिस्तान में मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2024, 11:56 AM IST

LeT intelligence chief Azam Cheema died: आजम चीमा की मौत ने पाकिस्तान में बैठे जिहादी हलकों की टेंशन एक बार फिर बढ़ा दी है। वह 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड था, इसके साथ ही 2006 के मुंबई ट्रेन बम ब्लास्ट का भी वह मुख्य साजिशकर्ता था।

Image

भारत का एक और दुश्मन खत्म

Photo : Twitter

LeT intelligence chief Azam Cheema died: भारत के एक और दुश्मन की पाकिस्तान में मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर के खुफिया प्रमुख आजम चीमा की पाकिस्तान के फैसलाबाद में मौत हो गई, उसकी उम्र करीब 70 साल की थी। बताया जा रहा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, चीमा की मौत ने पाकिस्तान में बैठे जिहादी हलकों की टेंशन एक बार फिर बढ़ा दी है। दरअसल, हाल के दिनों में पाकिस्तान में ऐसे कई आतंकियों की हत्या हुई है, जो भारत में आतंकी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

पाकिस्तान ने इस हत्याओं के पीछे भारतीय एजेंसियों की साजिश का आरोप लगाया है। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बाजवूद इसके दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

कई आतंकी वारदातों में था शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लश्कर आतंकी आजम चीमा भारत में कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है। वह 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड था, इसके साथ ही 2006 के मुंबई ट्रेन बम ब्लास्ट का भी वह मुख्य साजिशकर्ता था। खुफिया सूत्रों की ओर से दावा किया गया है कि चीमा पंजाबी बोलता था और वह लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी था। उसने 2000 के शुरुआत में पाकिस्तान के बहावलपुर में अपना जीवन बिताया था और पत्नी व दो बच्चों के साथ वहां रहता था।

मैप एक्सपर्ट, अफगान वॉर का अनुभव

आतंकी आजम चीमा के पास अफगान युद्ध का भी अनुभव था। इसके आलवा वह मैप एक्सपर्ट था। विशेष रूप से वह भारत के मानचित्र पर अच्छी पकड़ रहा था। उसके कई जिदाही आतंकियों को भारत की प्रमुख जगहों को मैप पर पहचानना सिखाया था। बताया जाता है कि जेहादियों का ब्रेनवॉश करने के लिए उसने ISI प्रमुख हामिद गुल, ब्रिगेडियर रियाज और कर्नल रफीक का इस्तेमाल किया था। वह 2008 से पाकिस्तान के बहावलपुर के लिए लश्कर कमांडर के रूप में काम कर रहा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article