दुनिया

बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने भी कमला हैरिस को दिया अपना समर्थन, लोगों से कर दी ये अपील

बाइडन ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैं इस पद (राष्ट्रपति) का आदर करता हूं, लेकिन इससे भी अधिक मैं अपने देश से प्रेम करता हूं। वहीं उनकी पत्नी डॉ. जिल बाइडन ने एक्स पर एक पोस्ट में कि जो पर आपने जो भरोसा जताया उसके लिए शुक्रिया- अब कमला पर भी भरोसा जताने का समय आ गया है।

Image

अब कमला पर भी भरोसा जताने का समय आ गया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बाइडेन बोले- मैं अपने देश से करता हूं प्रेम
  • अब कमला पर भी भरोसा जताने का समय- जिल बाइडन
  • बाइडन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का अनुमोदन किया था

US Presidential election 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से जो बाइडन राष्ट्रपति चुनाव पद की रेस से बाहर हो गए हैं। वह इस बार राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने खुद इसका ऐलान किया था। राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका के लोगों के नाम चिट्ठी लिखकर इस बात की घोषणा की थी। इसके साथ ही, उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का अनुमोदन किया था।

जो बाइडन ने भारतीय-अफ्रीकी मूल की कमला हैरिस के नाम की सिफारिश ऐसे वक्त में की थी जब वह जून के अंत में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बहस में खराब प्रदर्शन के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पिछले कई हफ्तों से उन पर दौड़ से हटने का दबाव बना रहे थे। जो बाइडन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि आज मैं कमला हैरिस को इस साल हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन और सहयोग देना चाहता हूं। डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए एकजुट होकर ट्रंप को हराने का समय आ गया है।

कमला पर भी भरोसा जताने का समय आ गया

इस बीच आज जो बाइडन ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैं इस पद (राष्ट्रपति) का आदर करता हूं, लेकिन इससे भी अधिक मैं अपने देश से प्रेम करता हूं।

वहीं उनकी पत्नी डॉ. जिल बाइडन ने एक्स पर एक पोस्ट में कि जो पर आपने जो भरोसा जताया उसके लिए शुक्रिया- अब कमला पर भी भरोसा जताने का समय आ गया है।

बता दें, बाइडन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने की घोषणा के बाद ही ट्रंप ने बाइडन को अमेरिका के इतिहास में अब तक का सबसे खराब राष्ट्रपति बताया था। वहीं, प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष माइक जॉनसन ने राष्ट्रपति बाइडन से पद से इस्तीफा देने का आग्रह किया। रिपब्लिकन नेता जॉनसन ने कहा कि अगर जो बाइडन राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हैं, तो वह राष्ट्रपति के रूप में सेवा में बने रहने के योग्य भी नहीं हैं। उन्हें तुरंत पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article