दुनिया

बैक फायर कर सकते हैं गाजा में इजरायल के कुछ कदम, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने चेताया

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 08:34 AM IST

Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध पर बयान जारी करने से पहले ओबामा ने क्या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से संपर्क किया था या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। ओबामा के राष्ट्रपति रहते हुए बाइडेन आठ साल तक उप राष्ट्रपति रह चुके हैं। राष्ट्रपति रहते हुए ओबामा ने इजरायल के आत्म रक्षा के अधिकार का समर्थन किया।

Image

इजरायल-हमास युद्ध पर बराक ओबामा का बयान।

Photo : AP

Israel Hamas War: गाजा में आतंकी संगठन हमास के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चेताया है। ओबामा ने कहा है कि गाजा में खाने-पानी की आपूर्ति रोकने जैसे कदम फिलिस्तीनियों की आने वाली पीढ़ियों में इजरायल के प्रति गुस्सा बढ़ा सकता है और इजरायल को मिला अंतरराष्ट्रीय समर्थन कमजोर पड़ सकता है। ओबामा ने सोमवार को कहा कि 'मानवीय मूल्यों की अनदेखी कर इजरायल की कोई भी सैन्य कार्रवाई उसके लिए बैक फायर कर सकती है।'

इजरायल पर 7 अक्टूबर को हमास ने किया हमला

गत सात अक्टूबर को हमास ने हवा, पानी और आसमान के जरिए इजरायल पर भीषण हमला किया। इस हमले में इजरायल के कम से कम 1400 लोगों की मौत हुई। इसके बाद इजरायल के हमलों में गाजा में 5000 से ज्यादा लोगों की जान गई है। ओबामा ने हमास के हमलों की निंदा की और इजरायल की सुरक्षा के अधिकार का समर्थन किया। हालांकि, इस तरह के युद्धों में उन्होंने नागरिकों को होने वाले नुकसान के बारे में भी चेताया।

आत्म रक्षा के अधिकार का समर्थन कर चुके हैं ओबामा

इजरायल-हमास युद्ध पर बयान जारी करने से पहले ओबामा ने क्या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से संपर्क किया था या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। ओबामा के राष्ट्रपति रहते हुए बाइडेन आठ साल तक उप राष्ट्रपति रह चुके हैं। राष्ट्रपति रहते हुए ओबामा ने इजरायल के आत्म रक्षा के अधिकार का समर्थन किया। लेकिन जैसे ही इजरायल के हवाई हमलों में फिलिस्तीन में हताहतों की संख्या बढ़ी, उन्होंने इजरायल से संयम बरतने के लिए कहा।

सुलह कराने में सफल नहीं हो पाए

45 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में फैले गाजा की आबादी करीब 23 लाख है। साल 2007 से इस क्षेत्र पर हमास शासन करता आया है। ओबामा ने भी इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच सुलह कराने की कोशिश की लेकिन वह इस मुहिम में सफल नहीं हो पाए। इजरायली युद्धक विमानों ने पूरे गाजा पट्टी के साथ-साथ सीरिया के दो हवाई अड्डों और हमास के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में कथित तौर पर उग्रवादियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक मस्जिद को निशाना बनाया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!