दुनिया

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो गिरफ्तार; तख्तापलट मामले में 27 साल की सजा शुरू होने से पहले हुई कार्रवाई

Brazil Police: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। कुछ माह पहले ही बोल्सोनारो को 2022 के चुनावों में मिली करारी हार के बावजूद पद पर बने रहने के लिए तख्तापलट की कोशिशों का जिम्मेदार मानते हुए 27 साल और तीन माह की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, बोल्सोनारो ने आरोपों को सिरे से नकार दिया था।

Image

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, बोल्सोनारो को राजधानी ब्रासीलिया में पुलिस हेडक्वार्टर ले जाया गया है। पुलिस ने एक संक्षिप्त बयान जारी कर बताया कि ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट के कहने पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, पुलिस और सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

कब हुई गिरफ्तारी

बोल्सोनारो के एक सहयोगी एंड्रीली सिरिनो ने एपी को बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुई। उन्होंने बताया कि 70 वर्षीय बोल्सोनारो को पॉश जार्डिम बोटानिको इलाके में स्थित आवास से पुलिस हेडक्वार्टर ले जाया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, उनकी सजा अगले सप्ताह शुरू हो सकती है। तख्तापलट की कोशिश के लिए अपनी सज़ा के खिलाफ़ बोल्सोनारो के लिए अपील के सभी विकल्प खत्म हो चुके हैं।

भागने की फिराक में थे बोल्सोनारो

ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने बोल्सोनारो को शनिवार को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। न्यायाधीश ने दावा किया कि तख्तापलट की कोशिश के लिए 27 साल की जेल की सजा शुरू होने से कुछ दिन पहले ही वह भागने की फिराक में थे। बोल्सोनारो (70) को राजधानी ब्रासीलिया में पुलिस हेडक्वार्टर ले जाया गया। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने अपने फैसले में कहा कि बोल्सोनारो के शरीर पर लगे निगरानी यंत्र से उल्लंघन की जानकारी मिली है। अदालत के निर्देश पर यह निगरानी यंत्र उन्होंने 18 जुलाई से पहना हुआ था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article