दुनिया

'आमने-सामने की लड़ाई के लिए हिजबुल्ला के लड़ाके हैं तैयार', इजरायल को गीदड़भभकी दे रहा लेबनान

Israel-Lebanon Conflict: हिजबुल्ला का टॉप कमांडर मारा गया है जिसके बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। इस बीच, लेबनान ने एक बार फिर से इजरायल को गीदड़भभकी दी है। लेबनान ने कहा कि यदि वे सीमा पार करते हैं तो उसके (हिजबुल्ला) लड़ाके आमने-सामने की लड़ाई के लिए तैयार हैं।

Image

इजरायल-लेबनान युद्ध

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • क्या लेबनान में घुसी इजरायली सेना?
  • हिजबुल्ला कर रहा इस दावे को खारिज।

Israel-Lebanon Conflict: हिजबुल्ला ने इजरायल की सेना के लेबनान में घुसने की खबरों को खारिज किया है। साथ ही इसने कहा कि यदि वे सीमा पार करते हैं तो उसके (हिजबुल्ला) लड़ाके आमने-सामने की लड़ाई के लिए तैयार हैं।

हिजबुल्ला प्रवक्ता का बड़ दावा

इजरायल द्वारा जमीनी स्तर पर अपना अभियान शुरू करने की घोषणा के बाद अपने पहले बयान में हिजबुल्ला के प्रवक्ता मोहम्मद अफीफी ने कहा कि इजरायल की सेना के लेबनान में घुसने की खबरें “झूठे दावे” हैं।

उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला के लड़ाके उन दुश्मन ताकतों के साथ आमने-सामने की लड़ाई के लिए तैयार हैं, जो लेबनान में घुसने की हिम्मत करते हैं या ऐसा करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मंगलवार को हिजबुल्ला द्वारा मध्य इजराइल की ओर मध्यम दूरी की मिसाइलें दागना केवल शुरुआत है।

इजरायली सेना ने शुरू किए हमले

इजराइली सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों के खिलाफ ‘‘सीमित, स्थानीय’’ अभियान शुरू कर दिया है।सेना उन गांवों में ‘‘लक्षित जमीनी हमले’’ कर रही है जो इजराइली सीमा के करीब हैं। उसने कहा कि ये ठिकाने ‘‘उत्तरी इजराइल में इजराइली समुदायों के लिए खतरा’’ पैदा करते हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्ला और हमास का समर्थन करने वाले ईरान को सोमवार को चेतावनी दी थी।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article