दुनिया

इजरायल ने 12 मासूमों की मौत का लिया बदला,लेबनान के बेरूत पर किया हवाई हमला; हिजबुल्लाह कमांडर समेत एक की मौत

Israel-Hezbollah War: इजरायली सेना ने हवाई हमले करते हुए मंगलवार देर रात बेरूत में एक हिजबुल्लाह कमांडर को निशाना बनाया। आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि सबसे वरिष्ठ हिजबुल्लाह सैन्य कमांडर फुआद शुकर इजरायली हमले में मारा गया।

Image

इजरायल ने लेबनान के बेरूत पर किया हवाई हमला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Israel-Hezbollah War: इजराइल ने मंगलवार को अप्रत्याशित रूप से बेरूत पर हवाई हमला किया जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ इजराइल का लेबनााइम्सन में सक्रिय चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के साथ तनाव बढ़ गया है। इजराइली की सेना ने कहा कि यह हमला उसके नियंत्रण वाले गोलान हाइट्स क्षेत्र में गत सप्ताहांत रॉकेट से हमला करने और 12 बच्चों एवं किशोरों की मौत के साथ-साथ अन्य हमलों में कई इजराइली नागरिकों की मौत के लिए जिम्मेदार आतंकी कमांडर के ठिकाने को निशाना बनाकर किया गया।

हिजबुल्ला ने की अपनी हदें पार- इजरायल

इजराइल ने शनिवार को मजदल शम्स शहर में हुए रॉकेट हमले के लिए हिजबुल्ला को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, चरमपंथी संगठन ने हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया है। इजराइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने मंगलवार के हमले के तुरंत बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा कि हिजबुल्ला ने अपनी हदें पार कर दी है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि ड्रोन से किए गए इस हमले में तीन रॉकेट दागे गए, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

एजेंसी के मुताबिक, घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया। विस्फोट स्थल के पास स्थित बहमन अस्पताल ने लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि जिसे निशाना बनाकर हमला किया गया था वह मारा गया है या घायल हुआ है। हिजबुल्ला के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को बेरूत के दक्षिण में हिजबुल्ला के गढ़ पर इजराइली हवाई हमला हुआ, जिससे नुकसान हुआ है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article