दुनिया

Britain Knife Attack: ब्रिटेन में चाकू से हमले में बच्चों समेत 8 लोग घायल, पकड़ा गया संदिग्ध

Knife Attack in Britain: पुलिस ने बताया कि उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में लिवरपूल के निकट साउथपोर्ट में हुए हमले के संबंध में हत्या और हत्या के प्रयास के संदेह में एक 17 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले में दो वयस्क भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock

Knife Attack in Britain: ब्रिटेन के साउथपोर्ट शहर में सोमवार को चाकू से किए गए हमले में बच्चों समेत कम से कम आठ लोग घायल हो गए। इस घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड के साउथपोर्ट शहर में चाकू घोंपने की घटना को 'भयावह' करार दिया है।

स्थानीय मर्सीसाइड पुलिस के सशस्त्र कर्मियों ने इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने और एक चाकू जब्त करने की जानकारी दी है।नॉर्थ-वेस्ट एम्बुलेंस सर्विस ने कहा है कि कम से कम आठ लोग चाकूबाजी की इस घटना की वजह से घायल हुए हैं और घायलों का कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री स्टॉर्मर ने इस घटना की निंदा की है। स्टॉर्मर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'साउथपोर्ट से भयावह और बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। मैं पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article