दुनिया

होर्मुज के पास ईरान के सैन्य ठिकानों पर फिर हमला, केशम द्वीप पर धमाकों की आवाज; अब जोरदार पलटवार करेगा तेहरान!

Hormuz Crisis Deepen: होर्मुज स्ट्रेट के पास केशम द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर धमाकों की आवाज सुनी गई। ईरानी मीडिया के मुताबिक, केशम द्वीप पर नए सिरे से हमले हुए हैं।

Image

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव (फाइल फोटो)

Photo : AP

Hormuz Crisis Deepen: ईरान के सरकारी मीडिया ने होर्मुज स्ट्रेट के पास केशम द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर नए सिरे से हमलों की खबर दी है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'इरना' ने द्वीप के गवर्नर के हवाले से बताया कि रविवार दोपहर से अब तक लगभग एक दर्जन मिसाइलें दागी गई हैं।

US ने ईरान के 140 ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिकी सेना की ओर से इस पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं आई है। इससे पहले, रविवार को अमेरिका की सेना ने कहा था कि उसने होर्मुज स्ट्रेट में एक वाणिज्यिक पोत पर ईरान के हालिया हमले के जवाब में ईरान में लगभग 140 ठिकानों पर हमला किया था।

फारस की खाड़ी के इस सबसे बड़े द्वीप पर लगभग 1,50,000 लोग रहते हैं, जो होर्मुज के बेहद करीब स्थित होने की वजह से रणनीतिक रूप से बेहद अहम है।

ईरान के बंदर अब्बास में जोरदार धमाका

ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरान के पोर्ट शहर बंदर अब्बास और केशल द्वीप के समुद्री इलाकों में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है। शुरुआती जानकारी में इन धमाकों की असल वजह साफ नहीं हो पाई। पिछले कुछ दिनों से अमेरिका और ईरान आमने-सामने नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे पर जमकर मिसाइलें दाग रहे हैं। ईरान ने तो खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डा को निशाना बनाया है।

'होर्मुज पूरी तरह खुला'

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया कि होर्मुज पूरी तरह खुला है और वहां से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने ईरान के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि वह होर्मुज को नियंत्रित करता है।

एनबीसी न्यूज के कार्यक्रम 'मीट द प्रेस' में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में चल रही बातचीत लगभग सफल हो गई थी। बकौल ट्रंप, ईरान ने एक ऐसे समझौते पर सहमति जताई थी जिसमें परमाणु गतिविधियों और सैन्य आक्रामकता सहित कई अहम मुद्दों पर बड़े समझौते शामिल थे।

ट्रंप ने दावा किया कि हमारी उनसे बैठक हुई थी। उन्होंने कल एक समझौते पर सहमति दी थी। हमारे लिए वह एक बेहतरीन समझौता था। न परमाणु कार्यक्रम, न कोई सैन्य गतिविधि। उन्होंने सब कुछ मान लिया था, लेकिन बैठक खत्म होने के एक घंटे के भीतर ही उन्होंने एक जहाज पर हमला कर दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!