दुनिया

'अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे...', अवैध प्रवासियों को लेकर सामने आया PM मोदी का बड़ा बयान

Illegal Immigrants: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मानव तस्करी के इकोसिस्टम को समाप्त करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर भारत के नागरिक अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं तो भारत उन्हें वापस लेने के लिए तैयार है। पीएम मोदी का यह बयान ऐसे मौके पर आया है जब हाल ही में अमेरिका ने सैन्य विमान से 104 भारतीयों को वापस भेजा था।

Image

पीएम मोदी

Photo : AP

Illegal Immigrants: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मानव तस्करी के इकोसिस्टम को समाप्त करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर भारत के नागरिक अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं तो भारत उन्हें वापस लेने के लिए तैयार है। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस इकोसिस्टम को समाप्त करने में भारत का पूर्ण सहयोग करेंगे।

पीएम मोदी का यह बयान ऐसे मौके पर आया है जब हाल ही में अमेरिका ने सैन्य विमान से 104 भारतीयों को वापस भेजा था। राष्ट्रपति ट्रंप के साथ संयुक्त वार्ता में पीएम मोदी ने कहा, ''जो लोग अवैध रूप से दूसरे देशों में रहते हैं, उन्हें वहां रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। जहां तक भारत और अमेरिका का सवाल है, हमने हमेशा कहा है कि जो लोग सत्यापित हैं और वास्तव में भारत के नागरिक हैं यदि वे अवैध रूप से अमेरिका में रहते हैं तो भारत उन्हें वापस लेने के लिए तैयार है।''

चीन को लेकर क्या बोले ट्रंप?

'यदि आप भारत के साथ व्यापार पर सख्त रुख अपनाएंगे तो चीन से कैसे लड़ेंगे?' के सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम किसी को भी हराने के लिए बहुत अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन हम किसी को हराने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, हम वाकई अच्छा काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ''मैंने अमेरिकी लोगों के लिए शानदार काम किया है। हमारे 4 साल बहुत अच्छे रहे और हमें एक भयानक प्रशासन ने बाधित किया...अब, हम इसे फिर से एक साथ ला रहे हैं। मुझे लगता है कि यह पहले की तुलना में बहुत मजबूत होने जा रहा है या पहले की तुलना में और भी अधिक मजबूत होने जा रहा है।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article