PM Modi Trump Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बात स्पष्ट की कि भारत तटस्थ नहीं है, बल्कि भारत शांति के पक्ष में हैं। पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में यह बात कही है।
PM मोदी ने क्या कुछ कहा?
रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में भारत की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर पीएम मोदी, ''मैं हमेशा रूस और यूक्रेन के साथ निकट संपर्क में रहा हूं। मैंने दोनों देशों के नेताओं से मुलाकात की है। कई लोगों को गलतफहमी है कि भारत तटस्थ है, लेकिन मैं दोहराना चाहता हूं कि भारत तटस्थ नहीं है, हम एक पक्ष में हैं, और वह शांति है।''
उन्होंने कहा कि मैंने मीडिया के सामने कहा है कि यह युद्ध का समय नहीं है, जब राष्ट्रपति पुतिन मेरे साथ थे। आज भी, मेरा विश्वास है कि समाधान युद्ध के मैदान पर नहीं हो सकता, भारत का मानना है कि युद्ध का समाधान तभी पाया जा सकता है जब इस मुद्दे पर एक मंच पर चर्चा की जाएगी जहां दोनों देश (रूस और यूक्रेन) मौजूद होंगे। मैं राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा किए गए प्रयासों का समर्थन करता हूं, और मुझे उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द सफल होंगे।
'PM मोदी मुझे कहीं बेहतर वार्ताकार'
इस दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह (पीएम नरेंद्र मोदी) मुझसे कहीं अधिक कठिन वार्ताकार (Tougher Negotiator) हैं और वह मुझसे कहीं बेहतर वार्ताकार हैं। यहां कोई मुकाबला भी नहीं है।
