दुनिया

'फारस की खाड़ी में आए अमेरिकी जहाज तो समुद्र में दफना देंगे'; ट्रंप के बयान में ईरान का जवाब; बहरीन में US मिलिट्री बेस पर हमला

हर बीतते दिन के साथ मध्य पूर्व में जंग की आग और तेज होती जा रही है। इस बीच, ईरान ने अमेरिका को खुली चेतावनी दे दी है। ईरान ने ट्रंप के बयान पर पलटवार करते हुए साफ कर दिया है कि अगर फारस की खाड़ी में एक भी अमेरिकी जहाज ने एंट्री की तो उसे समुद्र की गहराइयों में डुबो दिया जाएगा।

Image

ईरान ने दी अमेरिका को खुली धमकी। (फोटो- AI)

मध्य पूर्व में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष हर बीतते दिन के साथ और गंभीर होता जा रहा है। अब तक इस युद्ध में करीब 1,483 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक 1,332 मौतें ईरान में दर्ज की गई हैं,जबकि लेबनान में 123, इजराइल में 11 और इराक में 2 लोगों की जान गई है। वहीं, छह अमेरिकी जवान भी इसमें मारे गए हैं। इस बीच, ईरान ने बहरीन में अमेरिका के मिलिट्री बेस को निशाना बनाया है। ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इसका दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि यह हमला नेवल सपोर्ट एक्टिविटी पर किया गया है, जो बहरीन के जफेयर में है। ये हमला तब हुआ है जब आज ही ईरानी राष्ट्रपति ने कहा था कि अगर उसके पड़ोसी अमेरिका की मदद नहीं करेंगे तो वह भी उन पर हमला नहीं करेगा।

ईरान बोला- अमेरिकी जहजों को डुबा देंगे

इस बीच, ईरान ने अमेरिका को खुली चेतावनी दी है। ईरान के एक सैन्य प्रवक्ता ने चेताते हुए कहा कि अगर कोई भी अमेरिकी जहाज फारस की खाड़ी में दिखा तो उसे समुद्र में डुबा दिया जाएगा। ईरानी सैन्य प्रवक्ता का यह बयान तब आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे जल्द ही यूएस नेवी के जहाजों को ऑयल टैंकर की सुरक्षा के लिए जल्द ही भेजेंगे। उनके इसी बयान के विरोध में ईरानी सैन्य प्रवक्ता ने यह चेतावनी दी है।

अमेरिका ने ईरानी वाटर प्लांट पर किया हमला

इस बीच, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया है कि अमेरिका ने उसके मीठे पानी की सफाई वाले एक प्लांट को भी निशाना बनाया है। इसके चलते 30 गांवो की पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेताते हुए कहा कि किसी भी देश के बुनियादी ढांचे पर हमला बेहद खतरनाक कदम है, इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। अमेरिका ने ईरान के जिस पानी को साफ करने वाले प्लांट पर हमला किया है वो केशम आईलैंड पर है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article