दुनिया

हिटलर महान शख्स था- कश्मीर फाइल्स के विवाद पर इजरायली राजदूत को मिला मैसेज

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 3, 2022, 11:53 PM IST

यह मैसेज इजरायली राजदूत को कश्मीर फाइल्स फिल्म के विवाद के बाद मिला है। गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'द कश्मीर फाइल्स' को एक "प्रोपेगेंडा" और "अश्लील फिल्म" कहा गया था, कहने वाले इजराइल के एक फिल्म निर्माता थे, जिसे लेकर काफी हंगामा मचा था, जिसके लिए राजदूत ने माफी भी मांगी थी।

Image

इजराइल के राजदूत नोर गिलोन (फोटो- संसद टीवी)

इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन को एक ऐसा मैसेज मिला है, जिसे लेकर अब हंगामा मच सकता है। कश्मीर फाइल्स फिल्म की आलोचना करने को लेकर इजराइल के एक फिल्म निर्माता पहले से ही लोगों के निशाने पर हैं। जिसके लिए इजराइल के राजदूत माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन ये विवाद थमता नहीं दिख रहा है।

क्या है मैसेज में

भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने शनिवार को एक स्क्रीनशॉट ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसमें एक मैसेज है। हालांकि मैसेज भेजने वाले का नाम उन्होंने छुपा लिया है। मैसेज में लिखा गया है कि हिटलर महान शख्स था। हिटलर द्वारा यहूदियों पर किए गए नरसंहार को भी इस मैसेज में सही ठहराया गया है।

क्या है पूरा कहानी

दरअसल इस मैसेज को कश्मीर फाइल्स फिल्म के विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है। गोवा में हुए भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इजराइल के एक फिल्म निर्माता नादव लापिड ने इस फिल्म को प्रोपेगेंडा और अश्लील करार दिया था। जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ और विवाद को शांत करने के लिए इजराइल के राजदूत ने नादव को फटकार लगाते हुए माफी मांगी थी। उन्होंने एक खुला पत्र लिखकर अपने ही देश के फिल्म निर्माता की आलोचना की थी। जिसके बाद लगा था कि यह विवाद थम जाएगा, लेकिन इस मैसेज को देखते हुए लगता है कि ऐसा नहीं हुआ है। कश्मीर फाइल्स फिल्म के समर्थक नादव के बयान से अभी भी नाराज ही हैं।

मिला समर्थन

वहीं नाओर गिलोन के इस ट्वीट पर उन्हें जमकर समर्थन भी मिला है। नाओर ने यह भी लिखा कि यहूदी विरोधी मानसिकता आज भी मौजूद है। हालांकि जिस तरह से इस मैसेज के बाद लोगों का उन्हें सपोर्ट मिला है, उसे पाकर वो अभिभूत नजर आए।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article