दुनिया

हमास ने आतंकियों को दिया था ऑफर, इजराइली नागरिकों को बंधक बनाने के लिए 10 हजार डॉलर और अपार्टमेंट की थी पेशकश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 10:26 AM IST

Israel Hamas War: इजराइली सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि हमास आतंकियों के निशाने पर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं थीं। आतंकवादियों को अधिक से अधिक लोगों को निशाना बनाने और इलाके पर कब्ज़ा करने का निर्देश दिया गया था। आतंकवादियों ने एजेंसियों को बताया कि उन्हें बुजुर्गों और बच्चों सहित नागरिकों को मारने और अपहरण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।

Image

हमास ने दो बंधकों को किया रिहा

Photo : ANI

Israel Hamas War: हमास ने अपने आतंकियों को जबरजस्त ऑफिर दिया था। उन्हें इजराइली नागरिकों को बंधक बनाकर गाजा लाने के लिए 10 हजार डॉलर और एक अपार्टमेंट की पेशकश की गई थी। इस बात का खुलासा इजराइली सुरक्षा एजेंसियों की ओर से किया गया है। इसमें कहा गया है कि हमास ने अपने आतंकियों को जबरजस्त ऑफर दिया था।

इजराइली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट और पुलिस ने सोमवार को एक संयुक्त बयान में गिरफ्तार आतंकवादियों द्वारा पूछताछ के दौरान किए गए खुलासे साझा किए। उन्होंने कहा, हमास अपने आतंकवादियों को एक बंधक को गाजा में लाने के लिए 10 हजार डॉलर नकद और एक अपार्टमेंट की पेशकश कर रहा था।

बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं थी प्राथमिकता

इजराइली सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि हमास आतंकियों के निशाने पर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं थीं। आतंकवादियों को अधिक से अधिक लोगों को निशाना बनाने और इलाके पर कब्ज़ा करने का निर्देश दिया गया था। आतंकवादियों ने एजेंसियों को बताया कि उन्हें बुजुर्गों और बच्चों सहित नागरिकों को मारने और अपहरण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। शिन बेट के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादियों ने उस दिन के हमले के साथ-साथ भविष्य में होने वाले हमलों के तौर-तरीकों की जानकारी प्रदान की। बयान में कहा गया है कि जब इन लोगों को हत्याओं के लिए इजराइली क्षेत्र में भेजा गया था, तो हमास के नेता गाजा में सुरक्षित ठिकानों पर बैठे थे।

दो इजराइली नागरिकों को किया रिहा

हमास ने सोमवार शाम को दो इजराइली महिलाओं को रिहा कर दिया है। हमास ने जिन महिलाओं को रिहा किया गया है उनकी उम्र काफी ज्यादा थी। हमास की ओर से कहा गया है कि उनके स्वास्थ्य कारणों के कारण उन्हें रिहा करने का फैसला लिया गया है। बता दें, इससे पहले हमास दो अमेरिकी महिलाओं को भी रिहा कर चुका है। इजराइली डिफेंस फोर्सेस ने सोमवार को दावा किया था कि अब भी हमास के कब्जे में 220 नागरिक हैं। इसमें कई अन्य देशों के भी हो सकते हैं।

(एजेंसी इनपुट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article