दुनिया

गोल्ड पर टैरिफ की अफवाहों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने लगाया ब्रेक, बोले- 'नहीं लगेगा गोल्ड पर कोई टैरिफ'

Donald Trump: ट्रंप ने साफ कर दिया है कि गोल्ड (सोना) पर किसी भी तरह का टैरिफ (आयात शुल्क) नहीं लगाया जाएगा। यह बयान उस समय आया है जब हाल ही में यह भ्रम फैल गया था कि उनकी नई शुल्क वृद्धि कुछ प्रकार की गोल्ड बार पर भी लागू होगी।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- 'गोल्ड पर नहीं लगेगा टैरिफ'

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Tariff War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि गोल्ड (सोना) पर किसी भी तरह का टैरिफ (आयात शुल्क) नहीं लगाया जाएगा। यह बयान उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दिया। यह बयान उस समय आया है जब हाल ही में यह भ्रम फैल गया था कि उनकी नई शुल्क वृद्धि कुछ प्रकार की गोल्ड बार पर भी लागू होगी, जिससे वैश्विक सोना व्यापार प्रभावित हो सकता था। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि गोल्ड पर टैरिफ नहीं लगेगा। हालांकि, उन्होंने इस बारे में और कोई विवरण नहीं दिया। हाल के दिनों में अमेरिका में आयातित वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाने और घटाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

ट्रंप के सभी अटकलों पर लगाया विराम

इस बीच, कुछ अटकलें लगाई जा रही थीं कि सोने पर भी टैरिफ लगाया जा सकता है, लेकिन ट्रंप के इस बयान ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। दरअसल, पिछले हफ्ते अमेरिकी कस्टम अधिकारियों ने एक पत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि दो मानक वजन (एक किलोग्राम और 100 औंस) वाली गोल्ड बार को शुल्क के दायरे में रखा जाना चाहिए। इस पत्र के बाद सोना व्यापारियों और निवेशकों में चिंता बढ़ गई थी कि इससे अंतरराष्ट्रीय सोना बाजार पर असर पड़ेगा। ट्रंप के इस स्पष्ट बयान से अब स्थिति साफ हो गई है और सोने के व्यापार से जुड़े कारोबारियों को राहत मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से सोने की कीमतों और इसके वैश्विक व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article