
G20 Summit LIVE Updates: दुनिया के नेताओं से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात जारी, सत्र में मजबूती से रखी अपनी बात
G 20 Summit Live Updates : जी-20 सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के बाली में हैं। बाली के इस सम्मेलन में पीएम मोदी का कार्यक्रम बहुत व्यस्त है। वह बैठक से इतर दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात भी कर रहे हैं। मंगलवार को उनकी मुलाकात ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से पहली बार हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मुलाकात के बारे में अपने एक ट्वीट में कहा कि बाली में जी-20 समिट से इतर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। सुनक के पीएम बनने के बाद उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह पहली मुलाकात है। इसके पहले सुनक जब अक्टूबर में पीएम बने तो पीएम मोदी ने उन्हें फोन पर बधाई दी। जी-20 सम्मेलन के लिए पीएम मोदी सोमवार को बाली पहुंचे। अपनी इस यात्रा के पहले दिन उनकी मुलाकात सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल, नीदरलैंड के पीएम मार्क रूट एवं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से हुई।