दुनिया

जिनपिंग को भी मानना पड़ा हमारी सेना का लोहा, चीनी राष्ट्रपति बोले-बेजोड़ है आपकी फौज -ट्रंप

सीबीएस न्यूज का कहना है कि मेमोरियल डे वीकेंड पर ट्रंप न्यू जर्सी स्थित अपने गोल्फ आवास पर रहने वाले थे लेकिन अब वह व्हाइट हाउस में रहेंगे। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

Photo : AP

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध पर फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'ईरान की नौसेना, वायु सेना खत्म हो चुकी है और उनके नेता मारे जा चुके हैं। अब वे इस युद्ध को खत्म करने के लिए छटपटा रहे हैं। मैं अभी हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलकर आया हूं। शी अच्छे आदमी हैं। यहां तक कि उन्हें भी हमारी सेना की तारीफ करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि हमारी फौजा लाजवाब है।' इस बीच सीबीएस न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ईरान के खिलाफ ट्रंप प्रशासन नए सिरे से हमले की तैयारी कर रहा है।

बेटे की शादी में शामिल नहीं होंगे ट्रंप

हालांकि, हमले को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। हालांकि, ईरान पर संभावित हमले को देखते हुए अमेरिकी सेना एवं खुफिया विभागों से जुड़े लोगों ने मेमोरियल डे वीकेंड की अपनी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सीबीएस न्यूज का कहना है कि मेमोरियल डे वीकेंड पर ट्रंप न्यू जर्सी स्थित अपने गोल्फ आवास पर रहने वाले थे लेकिन अब वह व्हाइट हाउस में रहेंगे। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय में एवं मोर्चे पर लगातार हो रहे बदलावों को देखते हुए उन्होंने शादी में न जाने का फैसला किया है।

तेहरान पहुंचे हैं आसिम मुनीर

इस बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर शुक्रवार को क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के प्रयासों में तेजी लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण यात्रा पर तेहरान पहुंचे। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति समझौते की कोशिशों में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। सेना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, फील्ड मार्शल मुनीर की यात्रा "जारी मध्यस्थता प्रयासों का हिस्सा" है। सेना के अनुसार, हवाई अड्डे पर ईरानी गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

एक महीने में मुनीर की यह दूसरी यात्रा

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख की गत एक महीने में यह दूसरी ईरान यात्रा है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री मोहसिन नकवी बुधवार से ईरान में हैं। नकवी ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ गत एक सप्ताह में दो बार बात की है। सूत्रों ने बताया कि फील्ड मार्शल मुनीर तेहरान यात्रा के दौरान प्रमुख ईरानी नेताओं से मुलाकात करेंगे और ईरान-अमेरिका वार्ता, क्षेत्र में शांति और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इससे पहले ईरान के सरकारी समाचार चैनल प्रेस टीवी ने सरकारी समाचार एजेंसी ’इरना’ के हवाले से बताया कि फील्ड मार्शल मुनीर ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए तेहरान आ रहे हैं।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख की यह यात्रा विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी के उस बयान के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से ईरान जाने वाले एक 'उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल’ की खबरों की 'न तो पुष्टि की और न ही खंडन’किया था।

Alok Rao
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article