दुनिया

भगवान राम की शरण में आएंगे मस्क के पिता, अयोध्या में रामलला के करेंगे दर्शन!

Errol Musk Ayodhya Visit: अरबपति कारोबारी एलन मस्क के पिता एरोल मस्क जून में अपने भारत दौरे के दौरान अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करेंगे। सूत्रों के अनुसार, मस्क की यात्रा में हरियाणा के सफियाबाद में सर्वोटेक की सौर और ईवी चार्जर विनिर्माण इकाई का दौरा भी शामिल है, जहां राज्य के मंत्रियों और नौकरशाहों के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।

Image

अरबपति कारोबारी एलन मस्क (दाएं) और उनके पिता एरोल मस्क (बाएं) (फोटो साभार:@errol_musk)

Photo : Twitter

Errol Musk Ayodhya Visit: अरबपति कारोबारी एलन मस्क के पिता एरोल मस्क जून में अपने भारत दौरे के दौरान अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करेंगे। उद्योग सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह घरेलू कंपनी सर्वोटेक के वैश्विक सलाहकार बोर्ड में शामिल हैं। एरोल ने अपनी भारत यात्रा के दौरान व्यापार से जुड़ी विभिन्न बैठकों में भाग लेने का कार्यक्रम बनाया है।

कब भारत आ रहे एरोल मस्क

एरोल मस्क का पांच दिवसीय भारत यात्रा एक जून से शुरू होकर छह जून तक चलेगी, जिसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। इस घटनाक्रम से अवगत लोगों ने कहा, ''(एरोल) मस्क के दौरे में ऐसे कार्यक्रम शामिल हैं, जिनका मकसद भारत को हरित प्रौद्योगिकियों और ईवी चार्जिंग अवसंरचना निर्यात में वैश्विक अगुवा बनने के रणनीतिक प्रयास को बढ़ावा देना है।’’

सूत्रों के अनुसार, ‘‘एक जून को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने वाले मस्क दो जून को कंपनी के एक कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, निवेशकों, व्यापारिक नेताओं और विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ नौकरशाहों से मिलेंगे।’’

रामलला का आशीर्वाद लेंगे मस्क

उन्होंने बताया कि मस्क की यात्रा में हरियाणा के सफियाबाद में सर्वोटेक की सौर और ईवी चार्जर विनिर्माण इकाई का दौरा भी शामिल है, जहां राज्य के मंत्रियों और नौकरशाहों के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा, ‘‘मस्क श्री रामलला से आशीर्वाद लेने के लिए राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या भी जाएंगे, जो भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के साथ उनके जुड़ाव को दर्शाता है।’’

सर्वोटेक पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थिरता और हरित पर्यावरण पर जोर देने के लिए एक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन करेगा, जिसमें मस्क भी शामिल होंगे। इसके बाद वह छह जून को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article