दुनिया

बेबुनियाद: होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पर पैसे वसूलने के दावों पर ईरान ने तोड़ी चुप्पी, कही यह अहम बात

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। इस बीच ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से 20 लाख डॉलर वसूलने के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे निराधार बताया है।

Image

ईरान ने पैसे वसूलने के दावों को बताया निराधार

Photo : AP

Strait of Hormuz Row: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। ईरान ने अमेरिका और दुश्मन देशों को छोड़कर बाकी के देशों के लिए होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई है। इस बीच, ऐसा दावा किया जा रहा था कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से 20 लाख डॉलर वसूले जाएंगे, जिसको लेकर ईरान की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से 20 लाख डॉलर वसूलने के आरोप को निराधार और बेबुनियाद बताया है। भारत में इस्लामी गणराज्य ईरान के दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से 20 लाख डॉलर प्राप्त करने के दावों पर स्पष्ट किया जाता है कि ये आरोप निराधार हैं। इस संबंध में दिए गए बयान केवल कुछ व्यक्तियों के निजी विचार हैं और किसी भी तरह से ईरान सरकार की आधिकारिक नीति या रुख को नहीं दर्शाते।

ईरान के एक सांसद अलाउद्दीन बोरुजेरदी ने बीते दिनों होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने एक सरकारी टीवी चैनल को बताया था कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से पैसा लेना जरूरी हो गया है, क्योंकि युद्ध में बहुत ज्यादा खर्च होता है। उन्होंने कहा था कि जहाजों से इतना बड़ा शुल्क लेना ईरान की ताकत को दिखाता है। हालांकि, ईरान ने इन दावों को सिरे से नकार दिया और कहा कि ऐसे बयान महज कुछ व्यक्तियों के निजी विचार हैं।

ईरान होर्मुज को पूरी तरह कर देगा लॉक

ईरान ने बीते दिनों स्पष्ट किया था कि अगर अमेरिका ईरान के पॉवर प्लांट्स को निशाना बनाता है तो हम होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर देंगे। ईरान ने साथ ही इजराय और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों से जुड़े ऊर्जा ढांचे को 'वैध लक्ष्य' बताया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article