अक्सर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाती है। इसी तरह ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपतियों की तस्वीर शेयर की है। गौरतलब है कि ट्रंप ने सभी राष्ट्रपतियों को उनके कामकाज को लेकर रेट किया है।
दरअसल, सभी नेताओं को छह कैटेगरी में रखा गया है। द ग्रेटेस्ट, ग्रेट, नियर ग्रेट, एवरेज, बुलो एवरेज, फेल्योर। गौरतलब कि द ग्रेटेस्ट में सिर्फ एक ही नेता हैं और वो डोनाल्ड ट्रंप हैं। वहीं, ग्रेट में अब्राहम लिंकन, जॉर्ज वाशिंगटन, फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट, वुडरो विल्सन, थॉमस जेफरसन और एंड्रयू जैक्सन को जगह दी गई है। नियर ग्रेट में थियोडोर रूजवेल्ट, ग्रोवर क्लीवलैंड, जॉन एडम्स और जेम्स के. पोल्क शामिल हैं। इसके अलावा, फेल्योर में जो बाइडेन, बराक ओबामा, जिमी कार्टर, यूलिसिस एस. ग्रांट और वारेन जी. हार्डिंग को रखा गया है।
मजाकिया तौर पर ही सही मगर ट्रंप ने एक बार फिर वो इस बात का इशारा कर रहे हैं को वो खुद को अमेरिका का सबसे महान राष्ट्रपति मानते हैं।
नेपाल की हर संभव करूंगा मदद: ट्रंपइससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नेपाल को जिस भी तरह की मदद की जरूरत होगी, अमेरिका उसे उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का नेपाल के साथ अच्छा संबंध है और वहां हुई तबाही बेहद भयावह है. इस बीच अमेरिका में नेपाल की बाढ़ के बाद 90 अमेरिकी नागरिकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है।
ट्रंप ने कहा, हमने नेपाल से संपर्क किया है और उन्हें जरूरत की हर मदद देने की पेशकश की है। नेपाल के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं और वहां जो हुआ, वह बेहद भयावह था। मजबूत और अच्छी तरह बनी इमारतें भी ऐसी बह गईं, जैसे वे टूथपिक हों। यह बहुत भयानक घटना है। उन्होंने आगे कहा, हम मदद भेज रहे हैं। हमने नेपाल के नेतृत्व से बात की है और उन्हें बताया है कि उन्हें जो भी चाहिए, वे ले सकते हैं।
