Denver International Airport: अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकी एयरलाइंस की एक फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 को उस वक्त रोक दिया गया जब उसमें लैंडिंग गियर से जुड़ी समस्या सामने आई। उड़ान भरने से पहले ही विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। इसके तुरंत बाद ही विमान के लैंडिंग गियर में आग लग गई। यात्रियों को रनवे पर ही इमरजेंसी प्रक्रिया के तहत बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बता दें ये विमान मियामी जा रहा था।
खबर अपडेट की जा रही है...
