दुनिया

व्हाइट हाउस में परोसे गए लजीज व्यंजन, इन मेहमानों ने उठाया लुत्फ, जानें-कौन-कौन हुआ शामिल

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 23, 2023, 01:06 PM IST

White House Dinner : मेहमानों को सबसे पहले मैरिनेट किया हुआ बाजरा, मकई के दाने का सलाद, तरबूज और एक तीखा एवोकैडो सॉस परोसा गया। भोजन में भरवां पोर्टोबेलो मशरूम और एक मलाईदार केसर-युक्त रिसोट्टो शामिल था। मीठे में गुलाब और इलायची वाले स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक और अन्य व्यंजन शामिल थे।

Image

व्हाइट हाउस में टोस्ट करते राष्ट्रपति बाइडेन और पीएम मोदी।

Photo : AP

White House Dinner : अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ है। पीएम मोदी का यह राजकीय दौरा 21 जून से शुरू हुआ। बीते दो दिनों में दो बार व्हाइट हाउस के मेहमान बने। 21 जून को राष्ट्रपति जो बाइडेन और देश प्रथम महिला जिल बाइडेन ने उन्हें निजी तौर पर व्हाइट हाउस में दावत दी। इसके बाद 22 जून को राष्ट्रपति के इस महल में रात्रिभोज का भव्य आयोजन हुआ जिसमें अमेरिका और भारत की करीब 400 दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। रात्रिभोज में मोदी एवं बाइडेन सरकार के कैबिनेट मंत्री, कॉरपोरेट, कला, तकनीक एवं प्रशासन से जुड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

लजीज व्यंजन, पकवान परोसे गए

मेहमानों के भोज में तरह-तरह के लजीज-व्यंजन एवं पकवान परोसे गए। मेन्यू में भारतीय व्यंजनों को प्रमुखता दी गई। टेबल पर मैरिनेट किया हुआ बाजरा, मकई का सलाद और भरवां मशरूम शामिल खास रूप से आकर्षण का केंद्र रहा। प्रथम महिला जिल बाइडन ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शाकाहारी हैं, इसलिए उन्होंने शाकाहारी व्यंजन बनाने में माहिर शेफ नीना कर्टिस से व्हाइट हाउस के कर्मचारियों के साथ काम करने और प्रधानमंत्री के वास्ते एक शानदार शाकाहारी ‘मेन्यू’ तैयार करने के लिए कहा।

bhoj 4

bhoj 4

मैरिनेट किया बाजरा, मकई के दाने का सलाद

मेहमानों को सबसे पहले मैरिनेट किया हुआ बाजरा, मकई के दाने का सलाद, तरबूज और एक तीखा एवोकैडो सॉस परोसा गया। भोजन में भरवां पोर्टोबेलो मशरूम और एक मलाईदार केसर-युक्त रिसोट्टो शामिल था। मीठे में गुलाब और इलायची वाले स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक और अन्य व्यंजन शामिल थे। इसके अलावा, मेहमानों को मेन्यू के अनुसार सुमैक रोस्टेड सी-बास, लेमन डिल योगर्ट सॉस, मोटे अनाज का केक और समर स्क्वाश परोसा गया।

white house dinner

white house dinner

रात्रिभोज में शामिल होने वाली प्रमुख हस्तियां

  • हुमा आबेदीन और हेबा आबेदीन
  • रीम एकरा और डॉ. निकोलस तब्बल
  • माला अडिगा
  • रेवती अद्वैथी और जीवन मुलगुंड
  • सलमान अहमद और कैट डेविस अहमद
  • किरण आहूजा, निदेशक रॉबर्ट श्राइवर III
  • सैम ऑल्टमैन और ओलिवर मुलहेरिन
  • मुकेश अंबानी और नीता अंबानी
  • अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और चार्लेन ऑस्टिन
  • लॉयड ऑस्टिन
  • अरिंदम बागची
  • बेला बजारिया, रेखा बजारिया
  • भरत बराई, पन्ना बराई
  • जॉन बास,होली होल्जर बास
  • जोश बेकेंस्टीन, अनीता बेकेंस्टीन
  • जोशुआ बेल
  • स्टीफन के बेंजामिन, सीमा श्रीवास्तव-पटेल
  • अमी बेरा, डॉ जैनीन विविएन बेरा
  • एंथोनी बर्नाल
  • हंटर बाइडन, मेलिसा कोहेन बाइडन
  • एशले बाइडन, सीमा सदानंदन
  • जेम्स बाइडन, सारा बाइडन
  • नाओमी बाइडन नील, पीटर नील
  • एंटनी जे. ब्लिंकन, इवान रयान
  • लिंडन प्र्यूज ब्लू, डॉ. चोलाडा ब्लू
  • लेल ब्रेनार्ड, कर्ट कैंपबेल
  • विलियम बर्न्स, लिसा कार्टी
  • डॉ एंजेल कैबरेरा, बेथ कैबरेरा
  • डेविड कैलहौन, बारबरा कैलहौन
  • एंथोनी कैपुआनो
  • मनेश चंदवानी, अल्पना पटेल
  • जगतार चौधरी
  • केनेथ चेनॉल्ट, कैथरीन चेनॉल्ट
  • तरुण छाबड़ा, डॉ. अलीजा हापगुड वाटर्स
  • मारिया ग्राजिया चियुरी, करिश्मा स्वाली
  • रोहित चोपड़ा, करेन ब्रुडविग
  • माइकल कोहेन, डारालिन सैमुअल्स
  • टिम कुक, लिसा जैक्सन
  • जिम क्राउन, पाउला क्राउन
  • लैरी कल्प, वेंडी कल्प
  • स्टेफनी कटर, केली मीमन हॉक
  • अशरफ मंसूर दाहोद, डॉ. शमीम अशरफ दाहोद
  • रौनक देसाई, डॉ. बंसारी शाह
  • दर्शन धालीवाल, डेबरा धालीवाल
  • गैरी डिकर्सन, कोनी डिकर्सन
  • जेन ओ’मैली डिलन, पैट्रिक डिलन
  • माइकल सी. डोनिलॉन पेट्रीसिया डोनिलॉन
  • मार्क डगलस, मेडेलीन डगलस
  • अजीत डोभाल
  • जोस डब्ल्यू फर्नांडेज, एंड्रिया गैबोर
  • जॉन फिनर
  • लियोनार्ड फोर्समैन, जाना राइस
  • जेन फेजर, अल्बर्टो पेड्रा
  • एडेना फ्रायडमैन, माइक फ्रायडमैन
  • थॉमस एल फ्रायडमैन, एन बी फ्रायडमैन
  • माइकल फ्रोमैन
  • एरिक ग्रैसेटी
  • मेरिक गारलैंड, लिन रोसेनमैन गारलैंड
  • रुफुस गिफोर्ड, क्रिस्टेन गिलिब्रैंड
  • आनंद गिरिधरदास
  • फिलिप गोरडोन
  • संजय गोविल, विद्या गोविल
  • एनिफर एम ग्रैनहोम, करेन एलिजाबेथ स्केलटन
  • पलाश गुप्ता, खुशी गुप्ता
  • वनीता गुप्ता, राजीव गुप्ता
  • गीता राव गुप्ता, अरविंद गुप्ता
  • राहुल गुप्ता, सीमा गुप्ता
  • इसाबेला गुजमैन, जैवियर गुजमैन
  • एवरिल हेन्स, डेविड डाविघी
  • कमला हैरिस, डगलस एमहोफ
  • रोजर होचचिल्ड, स्टैफनी होचचिल्ड
  • केट कोईट, जूलिया टिवाल्ड
  • डेविड इग्नेटियस, इव इग्नेटियस
  • फ्रैंक इस्लाम, डेबी ड्राजयमैन
  • इरविन जैकब, सारा जैकब
  • अनुराग जैन
  • एस जयशंकर
  • प्रमिला जयपाल, स्टीवन विलियम्सन
  • करीन जीन
  • जो एन जेनकिन्स, फ्रांसिस जेनकिन्स
  • हीरेन जोशी
  • निखिल कामथ
  • वृंदा कपूर
  • विमल कपूर
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article