देश

Video: 'मैं आपके सवाल पर हैरान हूं', भारत में मुस्लिमों से भेदभाव के प्रश्न पर अमेरिकी पत्रकार को PM ने दिया जवाब

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 23, 2023, 09:12 AM IST

PM Narendra Modi : पत्रकार के सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मुझे आश्चर्य हो रहा है कि आप कह रहे हैं कि लोग कहते हैं। लोग कहते हैं नहीं बल्कि भारत लोकतंत्र है। भारत और अमेरिका दोनों के डीएनए में लोकतंत्र है। लोकतंत्र हमारी रगो में है। लोकतंत्र को हम जीते हैं और हमारे पूर्वजों ने उसे शब्दों के रूप में संविधान में ढाला है।'

PM Narendra Modi : व्हाइट हाउस में गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में मुस्लिमों के मानवाधिकार एवं उनके साथ कथित भेदभाव के आरोप पर एक अमेरिकी पत्रकार द्वारा पू्छे गए सवाल का जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'लोकतंत्र हमारी रगों में है। भारत में जाति, पंथ एवं धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव का कोई सवाल ही नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि 'हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलती है और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई भेदभाव नहीं है।'

लोकतंत्र भारत के रगों में है-पीएम मोदी

पत्रकार के सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मुझे आश्चर्य हो रहा है कि आप कह रहे हैं कि लोग कहते हैं। लोग कहते हैं नहीं बल्कि भारत लोकतंत्र है। भारत और अमेरिका दोनों के डीएनए में लोकतंत्र है। लोकतंत्र हमारी रगों में है। लोकतंत्र को हम जीते हैं और हमारे पूर्वजों ने उसे शब्दों के रूप में संविधान में ढाला है। हमारी सरकार लोकतंत्र मूल्यों एवं संविधान के आधार पर चलती है। हमारी सरकार संविधान के अनुरूप काम करते हुए लोगों के कल्याण की योजनाएं बनाती है।'

'हमारी योजनाओं तक सभी नागरिकों की पहुंच है'

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 'हमारी सरकार लिंग, जाति, धर्म किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं करती। अगर किसी देश में मानवता नहीं है और मानवाधिकार नहीं हैं तो वह देश लोकतंत्र है ही नहीं। भारत सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर चलती है। हम किसी से भेदभाव नहीं करते हैं। भारत सरकार की योजनाएं सभी नागरिकों को मिलती हैं।'

भारत-अमेरिका के बीच गठजोड़ की असीमित संभावनाएं-PM

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच गठजोड़ की असीमित संभावनाएं हैं और दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में दोनों देश वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए योगदान दे सकते हैं। मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों एवं समग्र वैश्चिक सामरिक गठजोड़ में एक नया अध्याय जुड़ा है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि भारत के साथ यह साझेदारी दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी में से एक है जो इतिहास में किसी भी समय अधिक मजबूत, करीबी और अधिक गतिशील है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article