दुनिया

IMO में ईरान को मिला रूस-चीन का साथ, बोले-राजनीति से प्रेरित है दस्तावेज, निंदा करने वाले UAE का प्रस्ताव खारिज

आईएमओ मीटिंग में चीन के प्रतिनिधि ने यह कहत हुए यूएई के इस प्रस्ताव का समर्थन करने से इंकार कर दिया कि दस्तावेज की कुछ बातें संस्था के क्षेत्राधिकार से बाहर हैं। तो वहीं, रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि यूएई का यह दस्तावेज राजनीतिक रूप से पूर्वाग्रह से प्रेरित है।

Image

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन तेल टैंकरों पर हुए हैं हमले।

Photo : ANI

China-Russia Reject UAE Proposal: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन ऑयल टैंकरों पर हमले के बाद ईरान देशों के निशाने पर हैं। खाड़ी के देशों ने भी उसकी निंदा की है। ईरान की निंदा करने वाले संयुक्त अरब अमीरात के इसी तरह के एक प्रस्ताव को रूस और चीन ने खारिज कर दिया है। रूस और चीन ने कहा है कि यह प्रस्ताव 'एकतरफा और ईरान पर दोष' मढ़ने वाला है। यूएई ने यह प्रस्ताव इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (IMO)में पेश किया था।

प्रस्ताव को यूएई ने गुरुवार को पेश किया

रिपोर्टों के मुताबिक चीन और रूस के शिष्टमंडल ने कहा कि आईएमओ परिषद में पेश किया गया दस्तावेज एक तरफा है और यह ईरान पर दोष मढ़ता है। ईरान की निंदा करने वाले इस प्रस्ताव को यूएई ने गुरुवार को पेश किया। इससे एक दिन पहले ईरान में चीन के राजदूत झोंग पेइयु ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से लगा हुआ एक तटीय देश एक वैधानिक अधिकार रखता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस बात का सम्मान करना चाहिए।

राजनीतिक रूप से पूर्वाग्रह से प्रेरित है दस्तावेज-रूस

आईएमओ मीटिंग में चीन के प्रतिनिधि ने यह कहत हुए यूएई के इस प्रस्ताव का समर्थन करने से इंकार कर दिया कि दस्तावेज की कुछ बातें संस्था के क्षेत्राधिकार से बाहर हैं। तो वहीं, रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि यूएई का यह दस्तावेज राजनीतिक रूप से पूर्वाग्रह से प्रेरित है और यह संकट के लिए अकेले ईरान को पूरी तरह से जिम्मेदार बताता है। संकट किस वजह से पैदा हुआ दस्तावेज उसके बारे में बात नहीं करता।

ईरान ने बहरीन, कुवैत और कतर को निशाना बनाया

अमेरिका ने बृहस्पतिवार तड़के ईरान पर फिर से हवाई हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और कतर को निशाना बनाया। इस हालिया घटनाक्रम से फारस की खाड़ी में युद्ध समाप्त कराने के उद्देश्य से किए गए अंतरिम समझौते पर फिर खतरा मंडराने लगा है। ये हमले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य में पोतों पर ईरान के हालिया हमलों से यह संकेत मिलता है कि नाजुक युद्धविराम समाप्त हो गया है।

बहरीन में कम से कम दो बार सायरन बजे

इससे पहले, अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान द्वारा ओमान के तट के पास कई वाणिज्यिक पोतों को निशाना बनाए जाने के बाद कई सैन्य स्थलों और बंदरगाह केंद्रों पर हमले किए थे। इसके बाद ईरान ने भी बुधवार को जवाबी हमला किया था लेकिन खाड़ी देशों पर बृहस्पतिवार हुए हमले कहीं अधिक बड़े प्रतीत हुए। बहरीन में कम से कम दो बार सायरन बजे। बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय है। खाड़ी के इन तीन अरब देशों में किसी नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article