दुनिया

होर्मुज से 46,313 मीट्रिक टन LPG लादकर भारत आ रहा 'सर्व शक्ति'; 13 मई को यहां डालेगा डेरा

होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका और ईरान के मध्य जारी टकराव के बीच भारत के लिए राहत की खबर आई है। एलपीजी कैरियर जहाज MT Sarv Shakti 46,313 मीट्रिक टन LPG लेकर होर्मुज पार कर गया है।

Image

LPG लादकर भारत आ रहा 'सर्व शक्ति'

पश्चिम एशिया तनाव और होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी के बीच भारत के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला एलपीजी कैरियर जहाज MT Sarv Shakti सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर गया। और अब यह भारत की ओर बढ़ रहा है। इसके 13 मई को विशाखापत्तनम पहुंचने की उम्मीद है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जहाज पर भारतीय कार्गो के रूप में 46,313 मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। इस जहाज पर कुल 20 क्रू सदस्य सवार हैं, जिनमें 18 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

एलपीजी कैरियर जहाज MT Sarv Shakti तब होर्मुज से सुरक्षित निकला है जब होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका और ईरान के मध्य टकराव जारी है और अमेरिका ने जहाजरानी कंपनियों को चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से गुजरने के लिए ईरान को भुगतान करने पर उन्हें प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल है,जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस की सप्लाई होती है। आम तौर पर शांति के समय दुनिया के तेल और प्राकृतिक गैस के व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है।

28 फरवरी को जब ईरान पर अमेरिका और इजराइल ने हमले कर दिए तो उसके पलटवार में ईरान ने होर्मुज को बाधित कर दिया। तब से यह हालात जारी हैं। हालांकि बाद में,ईरान ने कुछ जहाजों को अपनी तटरेखा के करीब टोलबूथ वाली व्यवस्था के तहत वैकल्पिक मार्गों से मोड़कर सुरक्षित मार्ग प्रदान करना शुरू किया।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article