दुनिया

Bangladesh Election: बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, अगले PM बनने की राह पर तारिक रहमान

बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में Bangladesh Nationalist Party (BNP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग द्वारा जारी केंद्र-आधारित अनौपचारिक परिणामों के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक पार्टी 208 सीटें जीत चुकी है, जिससे उसकी सरकार बनाने की राह लगभग साफ हो गई है।

Image

बांग्लादेश चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की।

Photo : AP

Bangladesh Election: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की। खबर लिखे जाने तक बीएनपी ने 200 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है।

शुक्रवार को जारी चुनाव आयोग के केंद्र-आधारित परिणामों के मुताबिक पार्टी अब तक 208 सीटें जीत चुकी है, जिससे उसकी सरकार बनाने की राह लगभग साफ नजर आ रही है।

वहीं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 68 सीटों पर जीत मिली है. वोटों की गिनती अभी भी जारी है। शुक्रवार दोपहर तक 299 सीटों के आधिकारिक नतीजे घोषित किए जाने की उम्मीद है।

तारिक रहमान बन सकते हैं बांग्लादेश के प्रधानमंत्री

चुनावी नतीजों के रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि BNP की बढ़त के साथ तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। वो पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं। रहमान ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, दोनों पर उनकी जीत हुई है। रहमान पिछले साल दिसंबर में ही 17 साल बाद देश लौटे थे।

चुनाव पर शेख हसीना ने क्या कहा?

भारत में रह रहीं पूर्व बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने इन चुनाव को पूरी तरह फर्जी और असंवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद यूनुस ने गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर कब्जा किया और उसी के तहत यह चुनाव कराया गया।

उन्होंने गुरुवार को हुए चुनाव को पूरी तरह से दिखावटी और पहले से तय किया हुआ बताया। उन्होंने कहा कि यूनुस ने गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर कब्जा किया और उसी के तहत यह चुनाव कराया गया। हसीना के मुताबिक इस चुनाव में लोगों के वोट देने के अधिकार, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना का सम्मान नहीं किया गया। आवामी लीग की भागीदारी के बिना कराया गया यह चुनाव जनता के साथ धोखा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article