दुनिया

'चीन से ज्यादा US के साथ हैं भारत के साझा हित', नई दिल्ली के नामित अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बयान

गोर के नियुक्ति की पुष्टि करने वाली बैठक में सिनेटर बिल हेगार्टी ने कहा कि भारत-अमेरिका के संबंध काफी गहरे हैं और ये संबंध तस्वीर खिंचाने वाले अवसरों से कहीं ज्यादा हैं। इसके जवाब में गोर ने कहा कि 'भारत के साझा हित चीन से ज्यादा हमारे साथ हैं।

Image

भारत के लिए नामित अमेरिकी राजदूत हैं गोर। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Sergio Gor : भारत के लिए नामित अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-यूएस संबंधों पर बड़ी बात कही है। गोर ने गुरुवार को विदेशी संबंधों पर सीनेट की कमेटी से कहा कि 'चीन से ज्यादा भारत के साझा हित अमेरिका के साथ हैं। अपनी नियुक्ति की पुष्टि होने पर वह इस रिश्ते में गर्मजोशी लाने के लिए व्यक्तिगत टच बहाल करने के लिए काम करेंगे।'

भारत-अमेरिका के संबंध काफी गहरे-हेगार्टी

गोर के नियुक्ति की पुष्टि करने वाली बैठक में सिनेटर बिल हेगार्टी ने कहा कि भारत-अमेरिका के संबंध काफी गहरे हैं और ये संबंध तस्वीर खिंचाने वाले अवसरों से कहीं ज्यादा हैं। इसके जवाब में गोर ने कहा कि 'भारत के साझा हित चीन से ज्यादा हमारे साथ हैं। लंबे समय तक भारत के साथ पर्सनल टच नहीं था। मैं इस व्यक्तिगत भाव को इस रिश्ते में केवल भरूंगा ही नहीं बल्कि राष्ट्रपति ट्रंप इस प्रयास में स्वयं शामिल होंगे।'

पीएम मोदी को अपना 'खास दोस्त' बता चुके हैं ट्रंप

गोर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत से अब तक ट्रंप कम से कम दो बार पीएम मोदी को अपना 'खास दोस्त' बता चुके हैं। पीएम मोदी ने भी कहा कि भारत और अमेरिका एक स्वाभाविक सहयोगी हैं। पीएम की इस प्रतिक्रिया को ट्रंप ने री-पोस्ट भी किया।

मार्को रूबियो ने भी आपसी संबंधों को सराहा

गो ने गुरुवार को भारत को एक अहम साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ अहम साझेदारी में वह अमेरिका के हितों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गोर आगे कहा कि टैरिफ के मामले में नई दिल्ली और अमेरिका के बीच बहुत ज्यादा मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अगले कुछ हफ़्तों में यह मामला सुलझ जाएगा। इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि आज भारत अमेरिका के दुनिया में शीर्ष संबंधों वाले देशों में से एक है और अमेरिका भारत के साथ इस संबंध में "असाधारण बदलाव" के दौर से गुजर रहा है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article