50 हसीनाएं, होटल का रूम और मेकअप किट...भारतीय सेना के जवानों को फंसाने की तैयारी में पाक, ISI ने बुना जाल!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 07:17 PM IST

पाकिस्तान पहले भी लड़कियों के सहारे भारतीय जवानों को फंसाने की कोशिश करता रहा है। कई बार जवान इनके जाल में फंस भी जाते हैं।

50 हसीनाएं, होटल का रूम और मेकअप किट...भारतीय सेना के जवानों को फंसाने की तैयारी में पाक, ISI ने बुना जाल!
Photo Credit: BCCL

पाकिस्तान भले ही भूखमरी की हालत पर पहुंच गया हो, कर्ज इतना हो गया है कि उसे चुकाने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं, फिर भी भारत के खिलाफ साजिशें रचने से वो बाज नहीं आ रहा है। अब खबर है कि पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई ने लड़कियों की एक खेप तैयार की है, जो भारतीय सेना के जवानों को फंसाने का काम करेगी।

दी जा रही ट्रेनिंग 

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने हसीनाओं की एक फौज तैयार की है। इन्हें ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेनिंग में इन्हें यह बताया जा रहा है कि एक हिन्दू लड़की कैसे रहती है, बात कैसे करती है, कैसे जवानों को फंसाया जा सकता है, वीडियो बनाई जा सकती है, फोटो लिया जा सकता है...ताकि भारतीय जवानों को ये आसानी से फंसा सकें और फिर उनसे सेना का राज उगलवा सकें। 

अफसरों के अधीन हसीनाएं

पाकिस्तान की ये हसीनाएं सीधे कैप्टन रैंक या ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगी। सूत्रों की मानें तो इन्हीं के अंडर में यह प्रोजेक्ट चल रहा है। इसके निशाने पर पाक से सटे राजस्थान और गुजरात की सीमाओं पर तैनात सेना के जवान हैं। 

होटल के कमरे से खेल

बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग के बाद इन लड़कियों को मेकअप किट देकर होटल के कमरों में रखा जाएगा, जहां से यह पूरा खेल खेला जाएगा। इन लड़कियों को सुंदर बनाकर, एक फेक आईडी बनाई जाएगी। जोकि हिन्दू लड़की के नाम से होगा। फिर इन अकाउंटों के जरिए भारतीय सेना के जवानों को टारगेट किया जाएगा।

फंसने के बाद क्या

भारतीय सेना का कोई भी जवान जब इनके चंगुल में फंस जाएगा, तो पहले इनसे ये मीठी-मीठी बातें करेंगी। प्यार-मोहब्बत की कहानियां लिखी जाएंगी। वीडियो चैट होगा और इस चैट की फिर रिकॉर्डिंग होगी, कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड किए जा सकते हैं या फिर उसे मॉर्फ्ड कर दिया जाएगा। इसके बाद जवानों से सेना की सूचनाएं मांगी जाएंगी, नहीं देने पर उन्हें इन्हीं वीडियो के सहारे ब्लैकमेल किया जाएगा।

End of Article