पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी, पाकिस्तानी आर्मी को चैन से नहीं रहने दे रही है। आए दिन सेना के काफिले, चौकी पर हमले बोल रही है। ताजा हमले में 4 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। बीएलए के लड़ाकों ने अचानक से धावा बोलकर इस हमले को अंजाम दिया है।
चीनी प्रभुत्व वाले इलाके में किया हमला
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में रणनीतिक रूप से अहम चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) मार्ग पर स्थित एक जांच चौकी पर उग्रवादियों द्वारा किये गए हमले में चार सैनिक मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नकाबपोश बंदूकधारियों ने शनिवार शाम जिले के नाल इलाके में जांच चौकी पर हमला किया और मौके से फरार हो गए।
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का हाथ
अबतक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि यह हमला बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) द्वारा किया गया है।
हो चुका है कई हमले
बीएलए ने हाल के दिनों में कई हमले किए हैं, जिसमें दर्जनभर से ज्याद पाक सैनिक मारे गए हैं। समूह ने दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर समन्वित हमला किया था। हाल के दिनों में बीएलए ने बलूचिस्तान में 51 से अधिक स्थानों पर 71 से ज्यादा हमले किए हैं।
